जांजगीर चंपा

CG News: बेमौसम बारिश और अंधड़ से धान की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता…

CG News: जांजगीर जिले में बेमौसम बारिश और तेज अंधड़ ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मानसून के विदा होने के बाद भी अचानक बदले मौसम ने धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।
less than 1 minute read
CG News: बेमौसम बारिश और अंधड़ से धान की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता...(photo-patrika)
CG News: बेमौसम बारिश और अंधड़ से धान की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में बेमौसम बारिश और तेज अंधड़ ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मानसून के विदा होने के बाद भी अचानक बदले मौसम ने धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी फसल तेज हवाओं और बारिश के कारण जमीन पर गिर गई है, जिससे उपज की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

CG News: बारिश और अंधड़ से धान की फ़सल को नुकसान

कई इलाकों में धान की बालियां निकल रही थीं, जबकि कुछ किसानों की फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी। अर्ली वेरायटी की फसलों की कटाई पहले से चल रही थी, लेकिन अचानक हुई वर्षा ने इन प्रयासों पर पानी फेर दिया। किसानों ने बताया कि अब फसल में रोग फैलने की आशंका भी बढ़ गई है, जिससे नुकसान और बढ़ सकता है।

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय हुई बारिश फसल के लिए हानिकारक है। खेतों में गिरी फसल में नमी बढ़ने से दाने सड़ सकते हैं और उत्पादन पर असर पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। फिलहाल जिले में मौसम की यह मार किसानों के लिए दोहरा संकट बनकर सामने आई है।

Updated on:
28 Oct 2025 05:22 pm
Published on:
28 Oct 2025 05:21 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह