
CG Rape News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में रिश्ते को कलंकित करते हुए सौतेले पिता ने मासूम से अनाचार किया। इसके बाद कचरे में मासूम बच्ची को फेंक दिया था। आसपास के लोगों परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
CG Rape News: पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत एक बार फिर रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें सौतेले पिता ने 2 साल की मासूस के साथ दरिंदगी किया। इसके बाद कचरे के ढेर में फेंक कर घर चला गया। आसपास के लोगों ने फेंकते हुए देखा था। नजदीक जाकर देखा तो मासूस रो रही थी। रोने के आवाज पाकर आसपास के लोगों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
फिर परिजन तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस संदेही सौतेला पिता को तत्काल पूछताछ के लिए थाना लेकर आई। पूछताछ में आरोपी पिता ने जुर्म स्वीकार किया। बाहर घुमाने ले जाने के बहाने घिनौनी हरकत किया था। बताया जा रहा कि आरोपी आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ थाने में कई अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिजनों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है।