जांजगीर चंपा

पामगढ़, बम्हनीडीह के कई केंद्रों पर ईवीएम ने दिया धोखा, एक घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान

- कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ ने कतार में खड़े होकर की वोटिंग

2 min read
पामगढ़, बम्हनीडीह के कई केंद्रों पर ईवीएम ने दिया धोखा, एक घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान

जांजगीर-चांपा. जिले के 6 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग को लेकर सभी केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। महिलाओं में भी खासा उत्साह है। मतदान को लेकर जांजगीर-चांपा के मतदान केंद्र 99 में वोट डालने के लिए कलेक्टर नीरज बंसोड़, एसपी नीतू कमल, जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत सहित कई अन्य अधिकारी पहुंचे, जो आम व्यक्ति की तरह कतार में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार किया। करीब आधा घंटा इंतजार के बाद जब उनकी बारी आई तो उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

हालांकि कई बूथों से यह भी जानकारी मिल रही है कि ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान देरी से शुरू हुआ। इसमें जैजैपुर विधानसभा के बम्हनीडीह में बूथ क्रमांक 14, 15, 16 में ईवीएम खराब था। जिसकी वजह से वहां आधे घंटे की देरी से मतदान शुरू हुआ। जांजगीर चांपा, अकलतरा, पामगढ़, सक्ती और चंद्रपुर में भी यह स्थिति देखने को मिली। वोट डालने के लिए विकलांग मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखा गया। वह भी अपने घर से सुबह निकल कर वोट डालने के लिए अपने केंद्र में पहुंचे। वोटिंग को लेकर जिला बल के अलावा अर्धसैनिक बलों ने कमान संभाल रखी है। जिससे सुरक्षा व्यवस्था में कोई खलल ना हो।

ये भी पढ़ें

कलेक्टर, SP आम वोटरों के साथ कतार में खड़े होकर की वोटिंग, मतदाताओं में उत्साह, देखें Video

बीएलओ से नहीं मिली पर्ची, भटकते रहे मतदाता

जांजगीर चांपा विधानसभा में कई मतदाता केंद्र ऐसे भी थे। जहाँ बीएलओ द्वारा मतदाताओ को मतदान पर्ची उपलब्ध नहीं कराई गई थी। वहीं मतदान केंद्र पर भी बीएलओ नदारद थे, जिसकी वजह से मतदाताओं को काफी परेशानी हुई। वह बीएलओ के आने का इंतजार करते रहे। जब 45 मिनट बाद बीएलओ पहुंचे तो मतदाताओं को पर्ची दिया गया। इसके बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ये भी पढ़ें

Video Gallery : पुल निर्माण को लेकर पुटपुरा के किसानों से मिले ठेकेदार, किया ये वादा…
Published on:
20 Nov 2018 10:20 am
Also Read
View All