
जांजगीर-चांपा. शिवरीनारायण बैराज रोड में नवनिर्मित बाईपास रोड लोगों और मवेशियों के लिए आज भी मुसीबत बना हुआ है, इस बाईपास रोड पर आए दिन हादसे होते रहते हैं लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, रविवार को सुबह तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन रायगढ़ से बलौदाबाजार की ओर जा रहा था तभी कैप्सूल क्रमांक सीजी 22 एच-5852 ने बाईपास रोड मवेसी बाजार में गाय को ऐसी टक्कर मारी जिससे गाय और गाय के पेट में पल रहे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रशासन को बनाना होगा ब्रेकर नही तो होते रहेंगे हादसे
पीडब्लूडी विभाग को इस ओर जल्द ही हल निकालना होगा सड़क पर ब्रेकर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग उदासीन हैं, जबकि उसे इसके लिए कोई न कोई विकल्प निकलना चाहिए, जिससे बाईपास में होनी वाली दुर्घटनाएं कम हो सकें। इस बाईपास रोड में तीन जगह काफी घुमावदार मोड़ है जो कि लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बढ़ते सड़क दुर्घटना से लोगों में खासी नाराजगी है।
वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय जांजगीर में शनिवार को बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार एक युवक को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को उठा लिया। माके पर तनाव का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम करीब 7 बजे ट्रक क्रमांक सीजी 11 एबी 4487 जिला मुख्यालय जांजगीर से गुजर रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर तीन लोग बीटीआई चौक की ओर जा रहे थे।
एसबीआई जांजगीर के सामने ट्रक ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार तीनों दूर जा गिरे, वहीं स्कूटी सवार एक युवक को ट्रक कुचलते हुए करीब 20 मीटर आगे ले गया। दुर्घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल है। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उठा लिया, अन्यथा लोग चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो रही थी।