जांजगीर चंपा

जिला सहकारी बैंक के किसानों के लिए काम की खबर! आज से ले सकेंगे ATM, जानें इसके फायदे..

CG News: जांजगीर-चांपा जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित में अब प्रत्येक किसानों को एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
less than 1 minute read
जिला सहकारी बैंक के किसानों के लिए काम की खबर! आज से ले सकेंगे ATM, जानें इसके फायदे..

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित में अब प्रत्येक किसानों को एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 1 मई से हर किसानों को एटीएम उपलब्ध कराया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए जिला नोडल अधिकारी अमित साहू ने दी। नोडल अफसर ने पत्रिका को बताया कि बैंक में भीड़ से बचने के लिए अब प्रत्येक किसानों को एटीएम की सुविधा दी जा रही है।

CG News: किसान आज से ले सकेंगे एटीएम

उन्होंने बताया कि जिला सहकारी बैंक में पर्याप्त संख्या में एटीएम आ चुका है। हर दिन 500-500 किसानों को एटीएम की सुविधा दी जाएगी। यह एटीएम किसानों को एक्टिवेट कर दिया जाएगा। किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है। किसान अब बैंक में लाइन में लगकर पैसे निकालने से मुक्ति पा सकेंगे।

किसानों को एटीएम मिलने के बाद वे किसी भी एटीएम से आसानी से एक दिन में 20 हजार रुपए निकाल सकेंगे। इसके अलावा किसानों को चेक सुविधा भी प्रदान की जाएगी। चेक मिलने के बाद वे किसी भी बैंक में चेक जमा कर अपने मन माफिक पैसे निकाल सकेंगे।

Updated on:
01 May 2025 02:41 pm
Published on:
01 May 2025 02:41 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह