जांजगीर चंपा

सुबह से लेकर शाम तक इस तरह लगता है जाम, भीड़ में फंस जाते हैं छोटे वाहन चालक

स्टेशन के सामने आटो व बस स्टैंड होने से सड़क पर ऐसे वाहनों का जमावड़ा रहता है। इससे हर रोज सुबह से लेकर शाम तक वाहनों का काफिला इकट्ठा हो जाता है।
2 min read
सुबह से लेकर शाम तक इस तरह लगता है जाम, भीड़ में फंस जाते हैं छोटे वाहन चालक
सुबह से लेकर शाम तक इस तरह लगता है जाम, भीड़ में फंस जाते हैं छोटे वाहन चालक

जांजगीर-चांपा. रेलवे स्टेशन चांपा के सामने सुबह से लेकर शाम तक १२ घंटे जाम का नजारा आम है। स्टेशन के सामने से गुजरना लोगों को लोहे के चना चबाने से कम नहीं है। स्टेशन के सामने आटो व बस स्टैंड होने से सड़क पर ऐसे वाहनों का जमावड़ा रहता है। इससे हर रोज सुबह से लेकर शाम तक वाहनों का काफिला इकट्ठा हो जाता है। ऐसे में आम लोगों को यहां से गुजरने मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हर रोज की तरह शनिवार की सुबह भी तकरीबन एक घंटे तक जाम हो गया था। भारी वाहनों का काफिला के अलावा छोटे वाहन चालक भी इस भीड़ में फंसे हुए थे।

चांपा में ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल है। खासकर रेलवे स्टेशन के सामने सुबह से लेकर शाम तक इतनी भीड़ रहती है कि यहां से गुजरने में सामान्य वाहन चालकों को आधे घंटे लगता है। यहां ट्रैफिक की माकूल व्यवस्था नहीं होने से आम लोगों को बड़ी परेशानी होती है। ऐसा नहीं है कि यहां ट्रैफिक की व्यवस्था नहीं की जाती। पुलिस व ट्रैफिक पुलिस द्वारा यहां ट्रैफिक की व्यवस्था की जाती है जो नाकाफी होता है। मात्र एक या दो बल यहां उपलब्ध कराया जाता है। जो आवागमन को दुरूस्त करने बेबस नजर आते हैं। भीड़ को देखते हुए टै्रफिक के कर्मचारी भी शांत होकर किनारे में बैठ जाते हैं।

बड़ी बात यह है कि यहां बसें व आटो बेतरतीब खड़े रहते हैं। सवारी के चक्कर में भीड़ लग जाती है। इसके चलते आवागमन प्रभावित हो जाता है। बचा खुचा कोई तकलीफ होता है उसे ठेले खोमचे वालों पूरा कर देते हैं। स्टेशन के सामने फल वाले भी आवागमन बाधित करने कोई कसर नहीं छोड़ते। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। सवारी के चलते बस वालों का काफिला लगा रहा। इसके बाद आटो वालों ने भी सवारी के फेर में अपनी वाहनें अड़ा दिए थे। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके चलते शनिवार को चांपा के स्टेशन के सामने घंटे भर तक चक्काजाम था। लोग घंटों तक चक्काजाम में फंसे रहे। बात में भीड़ की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया।

Published on:
05 Aug 2018 11:48 am
Also Read
View All
Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें

शिक्षक बच्चों के साथ कर रहा था गलत हरकतें, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, जांजगीर-चांपा में FIR दर्ज

पढ़ाते-पढ़ाते हेडमास्टर को क्या हुआ, बच्चों के सामने उतारी पैंट, हरकत से भड़के लोग, जांजगीर पुलिस ने किया अरेस्ट

Kulgam Terror Attack: कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के 21 साल के युवक की मौत, CM साय ने जताया गहरा दुख