जांजगीर चंपा

यहां के चौराहों में लगे संकेतक हैं आत्मघाती, दुर्घटना को इस तरह दे रहे आमंत्रण

कचहरी चौक का फ्लैक्सी फटकर लटक रहा
2 min read
कचहरी चौक का फ्लैक्सी फटकर लटक रहा
कचहरी चौक का फ्लैक्सी फटकर लटक रहा

जांजगीर-चांपा. जांजगीर के चौक चौराहों में लगे संकेतक बोर्ड व स्वागत द्वार आवागमन कर रहे लोगों को गुमराह करने तुला है। क्योंकि राजनीतिक पार्टियों के लोग यहां विभिन्न आयोजनों के बाद फ्लेक्सी लगा देते हैं। आयोजन हो जाने के सालों बाद भी फ्लेक्सी को हटाया नहीं जाता। जिसके चलते स्वागत द्वार में लगे संकेतक बोर्ड से लोगों को आगे की ओर जाने वाली शहरों की जानकारी नहीं मिल पाती।

शहर के मध्य व प्रवेश की सीमा में लोग निर्माण विभाग व नगरनीय निकायों द्वारा लाखों खर्च कर संकेतक बोर्ड लगाया जाता है। जिसमें आगे की ओर जाने वाले शहरों का नाम व दिशाओं को इंगित करता है।

लोग बोर्ड अथवा स्वागत द्वार देखकर यह अंदाजा लगाते हैं कि आगे किस दिशा में कौन सा शहर है और कितना किलोमीटर दूर है। कुछ इसी तरह के बोर्ड जांजगीर के चार स्थानों में लगाए गए हैं। कचहरी चौक, नेताजी चौक, बीटीआई चौक व केरा रोड में। इनमें से कई स्वागत द्वार नेताओं के फ्लेक्सी से वर्षों से पटा हुआ है।

नेता व सामाजिक संगठन के लोग कई तरह के आयोजन से पहले स्वागत द्वार व सार्वजनिक स्थानों में फ्लेक्सी लटका देते हैं, लेकिन उसे सालों से निकालते नहीं। इसके कारण शहर से गुजर रहे लोगों को संकेतक बोर्ड का लाभ नहीं मिल पाता। नगरपालिका में आए दिन इस तरह की शिकायतें मिलते रहती है, इसके बाद भी पालिका के जिम्मेदार अधिकारी फ्लेक्सी को हटाने कोशिश नहीं करते। जिसके चलते शहर के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


फटकर लटक रहा फ्लैक्सी
शहर में नगरपालिका की बदइंतजामी का जीता जागता उदाहरण तब सामने आ रहा जब शहर के बीचो बीच लगे फ्लैक्सी फटकर लटकर रहा। शहर का हृदह स्थल कचहरी चौक को कहा जाता है। यहां हजारों की संख्या में लोग चौबीसों घंटा गुजरते हैं। जो लटक रहे फ्लैक्सी को पार कर गुजर रहे हैं। इससे चौबीसों घंटे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। कई लोग दुर्घटना के शिकार भी हो चुके हैं

Published on:
04 Apr 2018 08:25 pm
Also Read
View All
जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली भाई-बहन की जान, एक साथ उठी अर्थी देखकर नम हुईं आंखें

Chhattisgarh Bus Fare: बसों में किराया सूची लगाना अनिवार्य, दिव्यांग और 80+ यात्रियों को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ, जांजगीर-चांपा RTO सख्त

Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया