लायनेस क्लब जांजगीर ने मनाया मकर संक्रांति पर्व

लायनेस क्लब जांजगीर द्वारा स्थानीय वार्ड क्रमांक 17 , केंद्र क्रमांक 1 , के आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jan 2017, 6:10 PM IST
Lioness club janjgir celebrated Makar Sankranti
Lioness club janjgir celebrated Makar Sankranti
जांजगीर-चांपा.
लायनेस क्लब जांजगीर द्वारा स्थानीय वार्ड क्रमांक 17 , केंद्र क्रमांक 1 , के आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया ।


इस अवसर पर आंगनबाड़ी और आसपास के.बच्चों में तिल की लड्डू, पापड़ी, मिष्ठान आदि का वितरण कर, पतंग बाटकर , पतंग उत्सव मनाया गया।


लायनेस सदस्यों ने एक दूसरे को कुमकुम, हल्दी और सिंदूर लगाकर बड़ो का आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर लायनेस अध्यक्ष जूही गौरहा ने कहा कि, सूर्य का प्रकाश जीवन का प्रतिक है,


नई फसल का स्वागत करने तथा समृद्धि व् सम्पन्नता के लिए प्राथना करने का मकरसंक्रांति एक अवसर है । सचिव माधवी सिंह ने कहा कि मकरसंक्रांति का उत्सव एक वैदिक उत्सव है,


इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। कोषाध्यक्ष नमिशा थवाईत ने कहा कि मकरसंक्रांति में तिल का प्रयोग भी अति महत्वपूर्ण है, तिल के उत्पाद का प्रयोग हमें गर्मी देता है ,निरोग रखता है ।


पूर्व अध्यक्ष कल्पना केशरवानी ने कहा कि मकर पर्व प्रारंभ होने से वातावरण व् पर्यावरण स्वयं ही अच्छे होने लगते है । सहसचिव स्मृति गौरहा ने कहा कि इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है ।


इस दिन किए गए अच्छे कर्मों का फल अति शुभ होता है । पूर्व अध्यक्ष प्रियंका मोदी ने कहा कि मकर संक्रांति एक शस्य पर्व है ।


इस अवसर पर आंगनबाड़ी से पर्यवेक्षक नवधा राठिया, पर्यवेक्षक सरला कश्यप, कार्यकर्ता सारिका राठौर, सहायिका सुनीता साहू


और लायनेस क्लब से अध्यक्ष जूही गौरहा, सचिव माधवी सिंह, कोषाध्यक्ष नमीशा थवाईत, कल्पना केशरवानी, प्रियंका मोदी, स्मृति गौरहा, निर्मला देवी सिंह बनाफर, मंटी सिंह बनाफर और आंगनबाड़ी और वार्ड के बच्चे उपस्थित थे ।
Published on: