LIVE janjgir-champa Lok Sabha Election Result 2024: फिलहाल छत्तीसगढ़ के 11 सीटों का लेकर गहमागमी जारी है। जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट की गिनती जारी है। जिसमें बीजेपी आगे चल रही है।
LIVE janjgir-champa Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के रिजल्ट अब सामने आ रहे हैं। कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी कि मोदी सरकार फिर से वापसी कर रही या फिर कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन रही है। फिलहाल छत्तीसगढ़ के 11 सीटों का लेकर गहमागमी जारी है।
जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट की गिनती जारी है। जिसमें बीजेपी आगे चल रही है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट में एक बार फिर मोदी लहर चल गया। बता दें कि कांग्रेस ने इस बार शिवकुमार डहरिया को उम्मीदवार बनाया और बीजेपी ने कमलेश जांगड़े पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया। अंतिम रिजल्ट कुछ देर में सामने आ जाएंगे।
प्रदेश में तीनों चरणों में कुल 72.8 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में हुए मतदान (71.49%) से तुलना करें तो इस बार 1.31 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ है। इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग सरगुजा सीट पर 78.78 प्रतिशत और सबसे कम 63.95 प्रतिशत बिलासपुर में मतदान हुआ है।
इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1 करोड़ 50 लाख 40 हजार 444 मतदाताओं ने तय किया है। इनमें 75 लाख 15 हजार 102 पुरुष, 75 लाख 25 हजार 123 महिला और 219 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान 7 मई को समाप्त हो गया। पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में तीन लोकसभा सीट पर और तीसरे चरण में 7 मई को कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ में सात लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। बता दें कि, पूरे भारत के लोकसभा सीट समेत छत्तीसगढ़ लोकसभा सीट के परिणाम भी 4 जून को जारी होंगे।