जांजगीर चंपा

तलवार की नोंक पर पेट्रोल पंप से 25 हजार 500 रुपए की लूट, ऐसे दिया घटना को अंजाम

Loot Case : फिल्मी स्टाइल में Loot की वारदात का एक मामला सामने आया है। रात में युवक बाहर से दरवाजा बंद कर कांच तोड़कर खिड़की से अंदर घुसता है, एक कर्मी के गर्दन पर तलवार टिका देता है, फिर...
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2019, 1:56 PM IST
तलवार की नोंक पर पेट्रोल पंप से 25 हजार 500 रुपए की लूट, ऐसे दिया घटना को अंजाम
तलवार की नोंक पर पेट्रोल पंप से 25 हजार 500 रुपए की लूट, ऐसे दिया घटना को अंजाम

जांजगीर-चांपा. फिल्मी स्टाइल में नकाबपोश एक युवक नेे पेट्रोल पंप से तलवार की नोंक पर कर्मचारियों को धमकाते हुए 25 हजार 500 रुपए लूटकर (Loot) फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने अपराध कायम कर पतासाजी में जुटी हुई है। घटना नगरदा थाना अंतर्गत दमऊदहरा की है।

पुलिस के अनुसार नगरदा थाना अंतर्गत दमऊदहरा में कोरबा मेन रोड में कल्पना फ्यूल्स (Kalpana Fuels) संचालित है। जहां मंगलवार की रात एक अज्ञात नकाबपोश युवक पहुंचा। पेट्रोल पंप में दो कर्मचारी आफिस में सो रहे थे। रात करीब एक बजे नकाबपोश युवक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पहुंचा। आफिस का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, फिर खिड़की की कांच तोड़ दिया। कांच तोडऩे के बाद खिड़की से ही आफिस अंदर प्रवेश किया।

इसके बाद दोनों कर्मचारियों को तलवार की नोंक पर धमकाने लगा। जितना पैसा है निकालकर दे दो। नहीं तो गर्दन को उड़ा दूंगा। दोनो कर्मचारी घबरा गए। फिर दराज से निकालकर 25 हजार 500 रुपए को दे दिए। नकाबपोश युवक वापस खिड़की से बाहर निकलकर फरार हो गया।

रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी में जुटी हुई है। पेट्रोल पंप के कर्मचारी आरोपी का हुलिया नहीं बता पा रहे है। इससे पुलिस को परेशानी हो रही है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Chhattisgarh Crime से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए...

Published on: