अंडरब्रिज जब से बना है तब से पानी भरा है, पानी इतना ज्यादा है कि लोग उसे नहीं कर पा रहे थे पार
जांजगीर-चांपा. रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अकलतरा-नैला स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 345 (बलौदा फाटक) को रविवार 19 अगस्त को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया था। इससे छोटे-बड़े वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए जो वैकल्पिक व्यवस्था किमी 677/29-678/01 पर स्थित आरयूबी में बरसात का पानी घुटने तक जमा होने की वजह से लोग वापस हो रहे थे। जबकि आरयूबी की हालत को देखते हुए रेलवे प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था पहले से दुरूस्त करनी चाहिए थी। ऐसे स्थिति में लोगों को खैरा होते हुए जांजगीर का सफर करना पड़ा। अंडरब्रिज जब से बना है तब से पानी भरा है। पानी इतना ज्यादा है कि लोग उसे पार नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में स्थिति में रेलवे द्वारा अंडरब्रिज की पानी को बाहर निकालकर रास्ता दुरूस्त करना चाहिए था।