जांजगीर चंपा

शर्मनाक! क्लास रूम में आपत्तिजनक हालत में मिले शिक्षक और शिक्षिका, वीडियो हुआ वायरल

Chhattisgarh Viral video: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है..

2 min read
Chhattisgarh Viral video
शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक शिक्षक और शिक्षिका के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। इधर वीडियो शिक्षा विभाग के अफसरों तक भी पहुंच गया है। जिसे लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही है। हालांकि मामले में अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। बता दें कि वीडियो आपत्तिजनक होने के कारण हम इसे शेयर नहीं कर रहे हैं, और न ही इसकी पुष्टि कर रहे हैं। जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी।

Chhattisgarh Viral video: वायरल वीडियो से क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म

सोशल मीडिया पर एक स्कूल के शिक्षक और शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। वायरल वीडियो को लेकर अभिभावकों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

स्थानीय प्रशासन ने की जांच और कार्रवाई की मांग

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हो रहे वीडियो में एक शिक्षक और शिक्षिका को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है। ( Chhattigarh News) वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग उठने लगी है। यह सोशल मीडिया में वायरल वीडियो नवागढ़ विकासखंड का बताया जा रहा है।

शिक्षा का मंदिर कलंकित

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय को शिक्षा का मंदिर माना जाता है, जहां बच्चों के भविष्य का निर्माण होता है। ऐसे में यदि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे सही पाए जाते हैं तो यह शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। वहीं संबंधित अधिकारियों का कहना है कि वायरल सामग्री की जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।

जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि करना उचित नहीं होगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन की कार्रवाई कार्रवाई का का इंतजार कर रहे है। मामले की सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

डीईओ अशोक सिन्हा ने कहा कि वीडियो मिला है, इसकी जांच कर संबंधित मामला सही मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
22 Jun 2026 10:39 am
Published on:
22 Jun 2026 10:26 am