15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh crime news: जांजगीर में दर्दनाक वारदात, बेटे ने मां की पीट-पीटकर हत्या, गांव में फैली सनसनी

Family Dispute murder news: मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh crime news

माँ की हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार (Photo Patrika)

Janjgir murder case: जांजगीर जिले के डभरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भेड़िकोना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली कहासुनी के बाद एक बेटे ने गुस्से में आकर अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घर में किसी सामान्य बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने आपा खो दिया और मां पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Janjgir latest news: पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है।

गांव में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीण इस दर्दनाक वारदात से स्तब्ध हैं और परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हुई थी ऐसी घटना

इससे पहले भी जांजगीर जिले से ऐसी घटना सामने आ चुकी है। डभराखुर्द में मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 5 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। जिला और सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।

हाथ-मुक्के से पीटकर हत्या

दरअसल, आरोपी अनिल पटेल ने अपनी बुजुर्ग मां अवधमाती पटेल (70 साल) की हाथ-मुक्के से पीटकर हत्या कर दी थी। 15 अक्टूबर 2023 को अवधमती पटेल और उसका बेटा अनिल पटेल साथ में थे। बेटे अनिल पटेल के द्वारा शराब पीने के लिए घर से चावल ले जाया जा रहा था, तब उसकी मां अवधमती पटेल ने आपत्ति की और बेटे को ऐसा करने से रोका।

जमीन पर पटके जाने से हो गई थी मौत

इसपर नाती श्रावण पटेल दौड़कर घर पहुंचा तो देखा कि अवधमती पटेल घर में चित्त अवस्था में दरवाजे के पास पड़ी हुई थी। आवाज लगाने पर भी नहीं उठी। जमीन पर पटके जाने से बुजुर्ग मां अवधमती पटेल की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं पास में चावल बिखरा हुआ था और अनिल पटेल घर से रास्ते की ओर भाग रहा था।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग