- परिवहन के दौरान क्रेसर मालिक भाड़ा बचाने के चक्कर मे ट्रकों को ओवरलोड कर चलाते हैं
बाराद्वार. क्षेत्र में क्रेसर संचालकों की मनमानी दिनों दिन बढ़ते जा रही है, जिससे क्षेत्र की जनता को हानिकारक व प्रदूषित हवाओं व धूल मिट्टी का सामना करना पड़ रहा है। साथ-साथ अब राहगीरों को सड़क पर चलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जैसा कि बाराद्वार रेल्वे रैक पॉइंट से हर हप्ते डोलोमाइट की सप्लाई होती है। जहां स्थानीय क्रेसर संचालक अपने अपने क्रेसर से ट्रक के माध्यम से रेल्वे रैक पॉइंट तक डोलोमाइट का परिवहन करते हैं, परिवहन के दौरान क्रेसर मालिक भाड़ा बचाने के चक्कर मे ट्रकों को ओवरलोड कर चलाते हैं।
डोलोमाइट परिवहन करने वाली ट्रकें इस कदर ओवर लोड रहता है कि ट्रक में भरे हुए गिट्टियां सड़को पर गिरते हुए जाती हैं। इससे आये दिन सड़कों पर गिट्टी का अंबार लग जाता है जो राहगीरों के लिए जोखिम भरा है। इस समस्या को देखते हुए आज वार्ड नम्बर 4 के पार्षद व जैजैपुर चौक के दुकानदार व स्थानीय निवासियों द्वारा डोलोमाइट परिवहन कर रहे ओवरलोड ट्रकों को रुकवा कर सख्त हिदायद देते हुय नियम के तहत गाडिय़ा चलाने को कहा।