जांजगीर चंपा

PM आवास योजना में धांधली! आलीशान कोठियों को बना दिया ‘गरीबों का घर’, खाते में दो किस्तें भी हुईं क्रेडिट

PM Awas Yojana Scam: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। आवास मित्रों ने पहले से बने आलीशान मकानों को योजना में दिखा दिया और दो-दो किस्तें भी खाते में डाल दी गईं।
2 min read
आवास (फोटो सोर्स- पत्रिका)
आवास (फोटो सोर्स- पत्रिका)

PM Awas Yojana Scam:संजय राठौर/पंकज यादव @ जांजगीर-चांपा। जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी आवास योजना में व्यापक गड़बड़ी की जा रही है। यहां तक कि पुराने निर्माणाधीन मकानों को नया दर्शाकर हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि किसी एक ही गांव में इस तरह की गड़बड़ी है।

अमूमन हर गांव में योजना में बंदरबांट किया जा रहा है। कहीं आलीशान मकानधारी को योजना का लाभ दिया जा रहा है तो कहीं पुराने मकानों को नया दिखा कर हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। इस खेल में आवास मित्रों की भूमिका संदिग्ध है। क्योंकि सबकुछ इन्हीं के जिम्मे रहता है।

PM Awas Yojana Scam: जियो टैग कर सरकार के पास रिपोर्ट भेज दिया

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर योजना में गड़बड़ी की शिकायत आम हो चुकी है। हम चाहे आवास योजना की बात करें या फिर जल जीवन मिशन की। जांजगीर-चांपा जिले में दोनों ही योजनाओं का बुरा हाल है। हम आवास योजना की बात करें तो यहां ऐसे हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया गया है जो पहले से आलीशान मकान का निर्माण कर रहा है। मकान मालिकों द्वारा आवास मित्र से सांठ-गांठ कर इसी मकानों को जियो टैग कर सरकार के पास रिपोर्ट भेज दिया और हितग्राही के खाते में पैसे भी आ गए।

गरीब व आवासहीनों के लिए है योजना

अत्यंत गरीब व आवासहीनों के लिए यह योजना लागू की है, लेकिन इसका लाभ अमीर वर्ग के लोग उठा रहे हैं। गंभीर बात यह है कि पंचायत विभाग के अफसर भी बिना जांचे परखे ऐसे लोगों को योजना का लाभ दे रहे हैं।

निर्धारित समयानुसार 3 किस्तों में मिलती है रकम

आवास योजना के तहत हितग्राहियों को तीन किस्तों में राशि देनी होती है। प्रथम किस्त प्लिंथ लेवल पर, द्वितीय किस्त डोर लेवल पर और अंतिम किस्त मकान बन जाने के बाद। लेकिन सरकारी कर्मचारी अलग-अलग स्थानों का जियो टैग कर हितग्राहियों से लेन-देन कर राशि जारी कर देते हैं।

केस - 1. बम्हनीडीह ब्लाक के गिधौरी पंचायत में संतोषी यादव को पीएम आवास योजना का लाभ मिला है। जबकि संतोषी यादव पहले से आलीशान बिल्डिंग बनवा चुकी है। जब सरकार की लिस्ट में उसका नाम आया तो आवास मित्र से साठ-गांठ कर योजना के तहत दो किस्तों में 95 हजार ले चुकी है। अब उसे अंतिम किस्त भी मिलने वाली है।

केस - 2. बम्हनीडीह ब्लॉक के गिधौरी पंचायत में ही टिमक राम आवास योजना का लाभ मिला। जबकि वह छह माह पहले ही दो मंजिला मकान बनवा चुका है। आवास मित्र ने उससे साठ-गांठ कर पीएम योजना का लाभ दे दिया। योजना के तहत उसे दो किस्तों में 95 हजार मिल चुका है। अगली किस्त आने ही वाली है।

वर्जन

जहां-जहां भी गड़बड़ी मिली है वहां की रिपोर्ट व पूरी जानकारी मुझे उपलब्ध कराइए, हम मामले की जांच कराएंगे। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। - जन्मेजय महोबे, कलेक्टर जांजगीर-चांपा

Updated on:
12 Jun 2025 08:00 am
Published on:
12 Jun 2025 08:00 am
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह