जांजगीर चंपा

सस्ते इलाज के फेर में चार लोगों की अटकी सांसें, पढि़ए खबर

हालत गंभीर बनी हुई है
2 min read
janjgir champa industries,janjgir-champa news in hindi,
हालत गंभीर बनी हुई है

जांजगीर-चांपा. सक्ती क्षेत्र के ग्राम परसदा खुर्द में एक ही परिवार के चार लोग जड़ी बूटी खाकर गंभीर रूप से बीमार हो गए। घायलों में एक तीन साल का मासूम भी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को पहले सक्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन यहां भी डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए सभी को सिम्स रेफर कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक देव प्रसाद की पत्नी संतोषी किसी गंभीर बीमारी का शिकार थी। उसे किसी हकीम ने जड़ी बूटी दी थी। रविवार की सुबह वह जड़ी बूटी को खाई तो और साथ में देव प्रसाद और उसके घर के अन्य सदस्य साधमती (चाची) बेटा प्रदीप (3) को भी जड़ी बूटी खिला दी।

उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि यह दवा उनके लिए जहर बन जाएगी। देखते ही देखते चारों की तबीयत बिगडऩे लगी। चारों उल्टी करने लगे। उन्हें गंभीर अवस्था में पहले सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद सक्ती के डॉक्टर जब बीमारी को समझ नहीं पाए तो सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पहले मरीजों का इसीजी कराया। जांच में जैसे ही यह सामने आया कि जहरीली दवा हृदय तक पहुंच चुकी है और उससे उनकी हालत खराब होती जा रही है तो डॉक्टरों ने सभी को सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। चारों में सबसे अधिक छोटे बच्चे प्रदीप की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


हो सकता है विवाद
घटना का प्रमुख कारण कोई नहीं बता रहा है। बताया जा रहा है कि उनका घरेलू विवाद था। जिसके चलते वे आपस में दवा को खा गए। उनके साथ एक अटेंडर था उसके बातचीत यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि घरेलु विवाद के चलते उन्होंने यह दवा खुदकुशी करने की मंशा से खाई है। फिलहाल घटना का प्रमुख कारण स्पष्ट नहीं है। सक्ती पुलिस को जानकारी मिलते ही वह जांच में जुट गई है।

Published on:
02 Apr 2018 06:01 pm
Also Read
View All
Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें