जांजगीर चंपा

संचार फेस्ट के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने धमाकेदार रंगारंग प्रस्तुति

संचार फेस्ट
less than 1 minute read
संचार फेस्ट के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने धमाकेदार रंगारंग प्रस्तुति
संचार फेस्ट के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने धमाकेदार रंगारंग प्रस्तुति

रायपुर. संगीत व नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति के साथ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव संचार फेस्ट-2020का समापन शनिवार को हुआ। 6 दिन तक चले इस आयोजन में विश्वविद्यालय व संबद्ध कालेजों केड्ड छात्र-छात्राओं ने अकादमिक, सांस्कृतिक, खेलकूद आदि स्पर्धाओं में उत्साह से भाग लिया।

शनिवार को संचार फेस्ट के आखिरी दिन छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत, नाटक, परंपरिक वेशभूषा आदि की प्रस्तुति से ये सिद्ध कर दिया कि संगीत की न कोई सीमा होती है न भाषा की बाध्यता। लावनी की प्रस्तुति में मराठी रंग दिखा तो हमर पारा तुहर पारा गीत से छत्तीसगढ़ी संगीत की मिठास का अनुभव भी लोगों ने लिया। नृत्य स्पर्धाओं में भी रॉक, क्लासिकल और रीमिक्स गानों पर बेहतरीन प्रस्तुतियां छात्र-छात्राओं ने दीं। ग्रुप डांस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ी सांस्कृति परंपरा झलक दिखी । समापन समारोह में प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आये विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गये।समापन समारोह के दौरान कुलसचिव डा. आनंद शंकर बहादुर ने विभिन्न स्पर्धाओं में जीत हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।संचार फेस्ट के संयोजक डॉ. शाहिद अली ने फेस्ट को सफल बनाने के लिए सभी छात्र-छात्रों के साथ ही संचार की टीम रूखसार परवीन, अभिषेक गोस्वामी, विनोद सावंत, रीतू लता तारक, भारती गजपाल, शशांक शुक्ला, जुलियट मोटवानी और कर्मचारी शेखर सिवाहरे को बधाई दी। इसी तरह फेस्ट को प्रत्येक वर्ष नये अंदाज में आयोजित किए जाने की बात की।

Published on:
08 Mar 2020 12:38 am
Also Read
View All
Old Man Fights For Life: रातभर खेत में जिंदगी से जूझता रहा बुजुर्ग, सुबह ग्रामीण बने फरिश्ता, जानें जांजगीर-चांपा का पूरा मामला

बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव! सक्ती के छात्रावास में 9वीं के छात्र की मौत, पुलिस लगा रही सच का पता

जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली भाई-बहन की जान, एक साथ उठी अर्थी देखकर नम हुईं आंखें

Chhattisgarh Bus Fare: बसों में किराया सूची लगाना अनिवार्य, दिव्यांग और 80+ यात्रियों को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ, जांजगीर-चांपा RTO सख्त

Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत