जांजगीर चंपा

#topic of the day- खुद खुश रहें और दूसरों को भी खुश रहने दें : नीतु कमल

इससे न सिर्फ अपराध कम होगा, बल्कि क्षेत्र में खुशहाली भी आएगी।

2 min read
इससे न सिर्फ अपराध कम होगा, बल्कि क्षेत्र में खुशहाली भी आएगी।

जांजगीर-चांपा. पत्रिका डॉट कॉम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे कार्यक्रम में बुधवार को जिले की एसपी आईपीएस नीतु कमल मेहमान के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि जीवन में सबसे अहम बात यह है कि लोग खुद खुश रहें और दूसरों को भी खुश रहने दें। इससे न सिर्फ अपराध कम होगा, बल्कि क्षेत्र में खुशहाली भी आएगी।


जिले में लॉ एंड आर्डर के बारे में बात करते हुए एसपी कमल ने कहा कि उनके द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जल्द से जल्द अपराध निकाल के साथ बारीकी से जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कोई भी निर्दोश सजा का भागी न बने। साथ ही जिले की ट्रैफिक व्यवस्था पर उनका विशेष ध्यान है।

ये भी पढ़ें

ये नजारा देख दहल उठेंगे आप, धधकती आग में जिंदा जल गईं एक ही परिवार की दो महिलाऐं

इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट कर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण करने के लिए उन्होंने एक विशेष क्राईमब्रांच टीम का गठन किया गया है, जो कि हर जगह बेहतर कार्रवाई कर रही है। एसपी ने लोगों से कहा कि अगर उन्हें कहीं भी अपराध की बात पता चलती है और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है तो वह सीधे उन्हें इसकी जानकारी दे सकते हैं।

उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। एसपी ने बताया कि उन्होंने समाज से नशाखोरी व अन्य छोटे-छोटे अपराध को कम करने के लिए एक विशेष रक्षा टीम का भी गठन किया है। इसमें महिलाओं की अलग-अलग क्षेत्रों में टीम बनाई गई है। उनके द्वारा रात में गश्त कर शराबियों, जुआरियों व अन्य अपराध में संलिप्ति लोगों पर लगाम लगाई जा रही है। उनकी मेहनत से क्षेत्र में घटने वाले छोटे-छोटे अपराधों पर काफी कमी आई है।


लक्ष्य व मेहनत से मिलती है सफलता
नीतु कमल ने सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को सलाह दी कि वह एक लक्ष्य रखकर कड़ी मेहनत से पढ़ाई करें। ऐसा करने से उन्हें निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी और उनकी सभी बाधाएं दूर होंगी।

ये भी पढ़ें

Video : शीर्ष विश्वविद्यालयों में शामिल वेटरनरी विवि- प्रो. बी.आर. छीपा
Published on:
11 Apr 2018 03:24 pm
Also Read
View All