जांजगीर चंपा

Janjgir Champa News: युवक का आपत्तिजनक फोटो लेकर युवती बोली- मेरी इच्छा पूरी करो नहीं तो, परेशान शख्स ने खाया जहर

janjgir champa news: युवक के गंदे-गंदे फोटो लेकर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने युवती को गिरफ्तार किया है। मामलें में परेशान शख्स ने सुसाइड की कोशिश की।

less than 1 minute read
Janjgir champa news
युवती राजनांदगांव से गिरफ्तार ( Photo - Patrika )

janjgir champa news: जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी महिला को राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि महिला ने चुपके से युवक के निजी फोटो लेकर वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसके एवज में महिला पैसे की डिमांड कर रही थी। लगातार फोन पर धमकी मिलने के बाद इससे परेशान होकर युवक ने जहर का सेवन कर लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

janjgir champa news: पीड़ित युवक अस्पताल में भर्ती

पुलिस के अनुसार पीडि़त युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजनांदगांव जिले की एक महिला उसे मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर सार्वजनिक करने की धमकी दे रही थी और पैसों की मांग कर रही थी। इस ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़ित ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। (janjgir champa news) युवक पिछले सात दिनों से बिलासपुर अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जांच में सामने आया कि पीडि़त और आरोपी महिला एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

परिवार वालों को भेजा फोटो

करीब 12-15 दिन पहले महिला ने पीड़ित के निजी फोटो उसके और उसके परिवार के मोबाइल पर भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। पैसे नहीं देने पर इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। लगातार प्रताडऩा से परेशान होकर पीड़ित ने आत्महत्या का प्रयास किया। प्रकरण में धारा 308 (2) बीएनएसए 67 आईटी एक्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस दल ने आरोपी महिला को राजनांदगांव से पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म स्वीकार किया, इसके बाद उसका मोबाइल जब्त कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Updated on:
08 Jun 2026 07:25 pm
Published on:
08 Jun 2026 07:17 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Pre Monsoon: जांजगीर में प्री-मानसून की दस्तक, आधा घंटे से हो रही झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Corruption in Electricity Department: ‘पैसे दो वरना मीटर कटेगा’ ‘फिर पैसे भी लिए, लाइट भी काट दी’ जांजगीर के बिजली विभाग के कर्मचारी पर गंभीर आरोप

सरकारी जमीन को बताया आबादी भूमि! छत्तीसगढ़ में PM आवास योजना के 246 आवासों में हुई हेराफेरी, जांच शुरू

जांजगीर जेल में बंद आरोपी ने बाथरूम में लगाई फांसी, कपड़े के फंदे से लटका मिला शव

‘काम दो या जवाब दो’, सक्ती के वेदांता प्लांट के बाहर श्रमिकों का जोरदार प्रदर्शन, 200 कर्मचारियों को हटाने का लगा आरोप