जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़ में शराब पीने से महिला की मौत, पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे होश

Janjgir Champa News: मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरीटांड़ में रविवार की रात 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मुलमुला पुलिस के अनुसार खपरीटांड़ निवासी सुमित्रा वैष्णव पति परमेश्वर वैष्णव अपने घर में अकेली रहती थी।
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2023, 2:04 PM IST
death_from_alcohol.jpg

Chhattisgarh News: मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरीटांड़ में रविवार की रात 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मुलमुला पुलिस के अनुसार खपरीटांड़ निवासी सुमित्रा वैष्णव पति परमेश्वर वैष्णव अपने घर में अकेली रहती थी। उसका पति बाहर कमाने खाने निकल गया है। महिला रोजी मजदूरी करने का काम करती थी। हर रोज की तरह वह रविवार की रात को भी छककर शराब पीकर सो गई।

सोमवार की सुबह जब वह देर सुबह तक नहीं उठी तो उसके घर के सामने के हैंडपंप में पानी भरने लोग गए और उसके घर की तरफ देखे तो वह बिस्तर में औंधे मुंह गिरी पड़ी थी। पड़ोस के लोगों ने पास में जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ी थी। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुटी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि महिला की अत्यधिक शराब पीने से मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

घर की तलाशी में मिला शराब का भंडार

पुलिस की टीम जब सोमवार की सुबह महिला के घर की तलाशी तो शराब का भंडार मिला। उसके घर में देसी शराब के साथ महुआ शराब का पाउच भी बड़ी तादात में मिला। इससे पुलिस को अंदेशा था कि कहीं महिला अवैध बिक्री का काम तो नहीं करती थी। क्योंकि महिला महुआ शराब को छिपाकर रखी थी। पड़ोस के लोगों ने बताया कि महिला अत्यधिक शराब पीने का आदी थी। जिसके चलते उसकी मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Published on: