जांजगीर चंपा

Janjgir-champa: आधी रात महिला की हरकत से बाल-बाल बची चाचा-भतीजे की जान, पकड़ाई तो बोली- बदला पूरा हुआ

Janjgir-champa News: आपसी रंजिश में महिला ने पड़ोसी के घर को आग के हवाले कर दिया। आधी रात हुए इस घटना से इलाके में खलबली मच गई। घर में मिले सबूत के बाद महिला ने अपना जुर्म कबूला है..
2 min read
Janjgir champa news
पुलिस की ​गिरफ्त में आरोपी महिला ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले अकलतरा में एक महिला ने आपसी रंजिश में आगजनी की वारदात को अंजाम ​दिया है। म​हिला ने सो रहे चाचा भतीजे को जिंदा जलाने के इरादे से घर में लगा दी। गनीमत रहा कि दोनों की ऐन मौक पर नींद खुल गई और आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने घर में आग लगाकर नुकसान पहुंचाने के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अंगीठी भी बरामद की है।

Janjgir-champa News: 11 जुलाई की घटना

पुलिस के अनुसार अंधियारीपाठ निवासी रूपेश कुमार सारथी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जुलाई की रात करीब 11:45 बजे वह अपने भतीजे ईशान के साथ घर में सो रहा था। अचानक घर की छत में आग लग गई। नींद खुलने पर बाहर निकलकर देखा तो पड़ोस में रहने वाली अनिता यादव हाथ में जलती हुई लकड़ी लेकर अपने घर की ओर जाती दिखाई दी। इसके बाद रूपेश और उसके भतीजे ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।

धमकाते हुए बोलीं- "तुम लोग मेरा क्या कर लोगे..

पीड़ित जब अपने मित्र के साथ आरोपी महिला से आग लगाने के बारे में पूछने पहुंचा तो उसने धमकाते हुए कहा कि "तुम लोग मेरा क्या कर लोगे।" आगजनी में घर में रखी कुर्सी, कपड़े, तिरपाल और लकड़ी सहित करीब 5 हजार रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

महिला ने जुर्म कबूला

शिकायत पर थाना अकलतरा में धारा 326(जी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। गवाहों के बयान, मौका निरीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिता यादव (47 वर्ष), पति सतीश यादव, निवासी अंधियारीपाठ, वार्ड क्रमांक-19, अकलतरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने आग लगाने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अंगीठी जब्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Updated on:
21 Jul 2026 04:51 pm
Published on:
21 Jul 2026 04:51 pm