जशपुर नगर

CG News: 53 लाख से निर्मित पर्यावरण वाटिका का CM साय ने किया लोकार्पण, 72 लाख की लागत से बना हेलीपेड लाउंज…

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में रविवार को पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण किया। हेलीपेड लाउंज में आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

2 min read

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में रविवार को पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वाटिका परिसर में नारियल, सुपाड़ी और सीता अशोक का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

72 लाख 30 हजार रुपए की लागत से बने हेलीपेड लाउंज और 53 लाख रुपए की लागत से विकसित पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण किया।

53 लाख रुपए की लागत से निर्मित लगभग 28 हेक्टेयर में बने पर्यावरण वाटिका में एडवेंचर जोन, औषधीय गुणों से भरपूर पौधे, चिल्ड्रन पार्क, वाटर फॉल, मेडिटेशन हट, तितलियों के जीवन चक्र को प्रदर्शित करती तितली जोन और कई निर्माण कराएं गए हैं जो लोगों को प्रकृति के और भी करीब ले जाकर आनंदमय अनुभव कराती है।

CM साय ने कही ये बात

इस दौरान सीएम ने वहां मौजूद ग्रामीणों से कहा कि इसके बन जाने से यहां पर रोजगार के अवसर निर्मित होंगे। पर्यावरण वाटिका में जंगल ट्रेल का निर्माण किया गया है, जहां योग जोन, आरोग्य वन पथ, जंगल जिम, तितली जोन, मोगली एडवेन्चर जोन, आक्सीजन बूथ, पैगोडा, गजराज जोन, तालाब, नेचुरल झूले, किड्स प्ले जोन बनाया गया है। यहां पर विभिन्न औषधीय गुणों से भरपूर हर्रा, गिलोय, बेली बांस, सर्पगंधा, अश्वगंधा, बारबाडोस लिली, पुदीना, लेमनग्रास, पत्थरचट्टा, आंवला आदि पौधे लगाए गए हैं।

देखें VIDEO

मोगली एडवेंचर जोन

पर्यावरण वाटिका में बच्चों के लिए मोगली एडवेंचर जोन और किड्स प्ले एरिया भी बनाया गया है, जहां झूले, कमांडो नेट, बैलेंस ब्रिज जैसे खेल खेलने की सुविधा होगी। तितली जोन में तितलियों के जीवन चक्र की जानकारी बताई गई है। मोगली एडवेंचर जोन में खेल रहे बच्चों से भी सीएम ने मुलाकात की। सीएम ने बच्चों को फल और मेवे बांटे।

आधुनिक सुविधाएं से लैस है लाउंज

हेलीपेड लाउंज में आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसमें दो कमरे, एक हॉल, किचन और स्टडी रूम शामिल हैं। यह लाउंज पायलट और तकनीकी स्टाफ के लिए बनाया गया है। इससे हवाई यातायात को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

Published on:
07 Apr 2025 07:43 am
Also Read
View All

अगली खबर