CG News: पुलिस लगातार बच्चों की खोजबीन में लगी हुई थी। इसी बीच रविवार को गांव के पास स्थित एक तालाब में दोनों बच्चों के शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला।
CG News: जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के महादेव डांड़ के बिसबहरी गांव के दो मासूम बच्चों के शव तालाब में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों बच्चे घर से लापता थे और काफी खोजबीन के बाद उनका शव गांव के ही तालाब से बरामद किया गया। गोल्डी टोप्पो (7) और अनीस टोप्पो (8) गुरुवार से लापता थे। परिजनों ने बच्चों के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान गांव के तालाब से दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए। बच्चों की मौत के सदमे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।
पुलिस लगातार बच्चों की खोजबीन में लगी हुई थी। इसी बीच रविवार को गांव के पास स्थित एक तालाब में दोनों बच्चों के शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए हुए थे, तभी यह हादसा हुआ। हालांकि, मामले में पुलिस जांच कर रही है कि आखिर यह घटना कैसे हुई। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र के महादेव डांड क्षेत्र का है। बिसबहरी गांव के दो बच्चे शनिवार 4 अप्रैल से लापता थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया, जिसके बाद इसकी सूचना बगीचा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो 7 वर्ष और अनीष टोप्पो 8 वर्ष के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना कैसे हुई, इसकी जांच भी की जा रही है।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बच्चों के साथ हादसा हुआ है या फिर किसी ने इस घटना को क्यों अंजमा दिया है? फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चल पाएगा।वहीं, एक ही गांव से दो बच्चों की मौत से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।