ईंट- भट्ठे पर शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार 

 लहन, कच्ची शराब व अन्य सामग्री भी बरामद 
less than 1 minute read
Jan 02, 2017
liquor
liquor
जौनपुर. खेतासराय थाना के सांगेर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर चल रही शराब फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। अवैध शराब के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से लहन, कच्ची शराब व अन्य सामग्री बरामद हुई है।


एसओ मिथलेश मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली की जनपद की सीमा पर स्थित ईंट भट्ठे पर बिहारी मजदूर अवैध शराब का निर्माण कर रहे हैं। धड़ल्ले से बाजार में इसे बेचा भी जाता है। पुलिस ने छापा मारा तो एक हजार लीटर लहन, सौ लीटर कच्ची शराब, चालीस किलो गुड़ ,भट्ठी व अन्य सामग्री बरामद हुई।

मौके से झारखंड के लोहरगद्दा निवासी दीपक, आकाश बरडा निवासी टुन्नू को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में सुबाशचंद, महेंद्र सिंह, कमालुद्दीन, हसमत अली, दीपक निषाद आदि शामिल रहे। एसओ ने बताया कि भट्ठा मालिक पर भी कार्रवाई हो सकती है।
Published on:
02 Jan 2017 08:26 pm