जौनपुर

शराब पीने से रोका तो पत्नी को बेरहमी से पिटाई, मड़हे को लगा दी आग, जिंदा जल गई पत्नी

जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली अंतर्गत कोठारी गांव की घटना
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Mar 2021, 2:40 PM IST
fire.png
घटना के बाद से स्कॉर्पियो डीलर टोनी महतो फरार।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

जौनपुर. शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी से विवाद के बाद अपने ही मड़हे में आग लगा दी। विवाद से नाराज पत्नी ने भी उसी मड़हे में कूद कर जान दे दी। मामला मछलीशहर कोतवाली अंतर्गत कोठारी गांव का है।


कोठारी गांव निवासी राम आसरे सरोज होलिका दहन के दिन शराब के नशे में घर पहुंचा। घर में भी उसने दोबारा शराब पी। पत्नी राजकुमारी ने जब इसका विरोध किया तो जमकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद मड़हे में आग लगा दी। इसी दौरान पति से क्षुब्ध पत्नी ने आग में छलांग लगा दी।


देर रात गांव में आग की ऊंची लपटें उठने लगीं तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। देखा तो शराब के नशे में राम आसरे मड़हे के सामने बैठा उसे जलता देख रहा था। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया तो अंदर एक महिला आग में जलकर छटपटा रही थी। ग्रामीण जब तक उसे बचाकर बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राम आसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेटे ने ही तहरीर दी थी।

By Javed Ahmad

Published on:
Also Read
View All