28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Jaunpur / अन्तर्राज्यीय असलहा तस्कर गैंग का सरगना चढ़ा एसटीएफ के हत्थे, 50 हजार का था इनामी, जौनपुर में मिली कामयाबी

अन्तर्राज्यीय असलहा तस्कर गैंग का सरगना चढ़ा एसटीएफ के हत्थे, 50 हजार का था इनामी, जौनपुर में मिली कामयाबी

Jaunpur news: एसटीएफ की वाराणसी यूनिट को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने जौनपुर जिले से असलहा तस्करी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Vijendra Mishra

•

Updated: 28 Nov 2026, 2:43 PM IST

Jaunpur news

पकड़ा गया आरोपी, (Pc-STF)

Guns Smuggler Arrested: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की वाराणसी यूनिट को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने जौनपुर जिले से असलहा तस्करी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके तीन अन्य सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद लंबे समय से सरगना की तलाश थी। वहीं, शुक्रवार की देर रात आरोपी मछली शहर इलाके के पूरा पवई नहर पुलिया के पास मौजूद था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ ने बताया है कि पकड़ा गया आरोपी मिर्जापुर जनपद का रहने वाला है, जिसके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

शुक्रवार की देर रात हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात 1:16 बजे जौनपुर के मछली शहर इलाके से एसटीएफ ने मिर्जापुर के रहने वाले सुनील दुबे को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने बताया है कि 25 अगस्त को जौनपुर के मछली शहर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तीन असलहा तस्कर शिव प्रकाश मिश्रा, मनकामेश्वर मिश्रा एवं प्रियांशु शुक्ला को पांच देसी पिस्तौल और 7 तमाणछोन के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में मछली शहर थाने पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसटीएफ के मुताबिक, इस मुकदमे में गिरोह का सरगना सुनील दुबे लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इसी दौरान एसटीएफ की वाराणसी यूनिट को सूचना मिली कि आरोपी पूरा पवई नहर के पास मौजूद है, जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। वहीं, इस मामले में अंतर्राज्यीय असलहा तस्कर सुनील दुबे उर्फ रफ्तार को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

एमपी से था संपर्क

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह गिरोह के रूप में काम करता है और अंतर्राज्यीय स्तर पर असलहा की तस्करी करता है। सुनील दुबे ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से असलहा तस्कर अब्दुल से बात करके असलहे का रेट तय किया करता था। इसके बाद अब्दुल रीवा तक असलहा लेकर आता था। इसके बाद सुनील रीवा जाकर अब्दुल से 25 हजार रुपए में देसी पिस्तौल और 5 हजार रुपए में देसी तमंचा खरीदता था और उसे अलग-अलग रेट में बेच दिया करता था। फिलहाल, पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एसटीएफ ने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। एसटीएफ इस मामले की जांच में जुटी हुई है।