18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Jaunpur / Jaunpur Scorpio Hits Many People: जौनपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 15 लोगों को रौंदा; 2 की मौके पर मौत, 13 गंभीर घायल

Jaunpur Scorpio Hits Many People: जौनपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 15 लोगों को रौंदा; 2 की मौके पर मौत, 13 गंभीर घायल

Jaunpur Road Accident: जौनपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 9 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 18 Nov 2026, 4:00 PM IST

Jaunpur Scorpio Accident, Road Accident in UP, Jaunpur News

जौनपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो ने कई लोगों को कुचल दिया (PC: X/@airnews_gkp)

Jaunpur Road Accident Update: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अनियंत्रित होकर 15 लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया।

दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक यह हादसा लाइन बाजार थाना क्षेत्र के प्रसाद इंस्टीट्यूट के पास जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

स्थानीय ग्रामीण सुभाष चंद्र यादव के मुताबिक गांव के मनोज यादव और महेंद्र यादव सगे भाई हैं। दोनों के बीच जमीन को लेकर पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार को भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी। मौके पर गांव के लोग भी जुटे हुए थे। इसी दौरान महेंद्र का बेटा हाईवे की तरफ से गाड़ी लेकर आया और गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई और लोगों को कुचलती चली गई।

हादसा है या साजिश पुलिस कर रही जांच

एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दुर्घटना महज एक हादसा थी या इसके पीछे कोई साजिश है पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। बता दें कि इस हादसे में अमित यादव (20) निवासी ग्राम चक मुस्तफाबाद थाना गौरा बादशाहपुर और इंदू देवी (40) पत्नी मनोज यादव निवासी ग्राम चक मुस्तफाबाद थाना गौरा बादशाहपुर की मौत हो गई। हादसे में निलेश यादव (24) राज नाथ यादव (65) राज कुमार (45) साहब लाल (22) मनोज यादव (45) शांति यादव (20) और किशन यादव (16) घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर DM उमेश मिश्रा भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।