18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / ‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी मोर्चा

‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी मोर्चा

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 18 Nov 2026, 3:12 PM IST

CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फोटो-IANS)

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ पुलिस लाइन में आतंकी हमलों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने आंतरिक सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की नीति को सबके सामने रखा। सीएम योगी ने कहा कि न तो अपराधियों को कोई अभय मिलेगा न आतंकियों को कोई अवसर दिया जाएगा और देश की सुरक्षा के साथ किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं होगा।

'बेटियां बनीं साक्षात रणचंडी'

सीएम योगी ने कहा कि आज पूरा देश यूपी पुलिस और ATS के शानदार पराक्रम पर गर्व करता है। उत्तर प्रदेश ATS ने अपनी एक समर्पित महिला कमांडो टीम का गठन किया है जिसे स्पॉट (Special Police Operations Team) का अभिन्न हिस्सा बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे केवल एक ऑपरेशनल कदम नहीं बल्कि नए भारत की हुंकार बताया। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां अब किसी की मोहताज नहीं हैं बल्कि वे दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाली साक्षात रणचंडी का नया स्वरूप बन गई हैं।

आतंकी हमले और बंधक संकट से निपटने की मिलेगी ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अहम प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए NSG और यूपी पुलिस की अलग-अलग इकाइयों के बीच आपसी समन्वय को और भी ज्यादा बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही आतंकवाद निरोधी कार्रवाई की क्षमता को भी काफी मजबूत किया जाएगा। इस विशेष प्रशिक्षण के दौरान महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर होने वाले संभावित आतंकी हमले, लोगों को बंधक बनाने और बंधकों को सुरक्षित बाहर निकालने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की सटीक रणनीति पर भी काम किया जाएगा। इसके जरिए सुरक्षा एजेंसियों को किसी भी आतंकी घटना के दौरान तेजी से और बेहतर तालमेल के साथ कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

पहले प्रदेश दंगों की आग में झुलसता था

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए साहस के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में दंगे नहीं होते और प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम है। सपा सरकार के कार्यकाल में मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। पहले प्रदेश दंगों की आग में झुलसता था, लेकिन अब एसटीएफ को मजबूत कर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है।