2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस व पशु तस्करों का आमना-सामना, जौनपुर में मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ चंदौली का शातिर, पिकअप में लादकर ले जा रहे थे पशु

Jaunpur news: जौनपुर में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में चंदौली का एक पशु तस्कर गिरफ्तार किया गया है, जिसके पैर में गोली लगी है...
2 min read
Google source verification
Jaunpur crime News

पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा गो-तस्कर, (Pc-Jaunpur police X)

Encounter in Jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ की इस घटना में चंदौली के एक शातिर पशु तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके पैर में गोली लगी है। वहीं, घायल हुए पशु तस्कर को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान उसके अन्य साथी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। वहीं, आरोपी के पास से पिकअप में क्रूरतापूर्वक लदे गो-वंश, असलहा, कारतूस और एक बाइक भी पुलिस ने बरामद की है।

पुलिस पर फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, तेजी बाजार थाना अध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गस्त और वांछित अपराधियों की धर पकड़ में लगे हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ गौ तस्कर एक पिकअप वाहन पर गो-वंश लादकर हैदरपुर की तरफ से जौनपुर की तरफ जाने वाले हैं। सूचना पर भरोसा करते हुए पुलिस ने मखदुमपुर तिराहा के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद हैदरपुर की ओर से बिना नंबर की एक संदिग्ध पिकअप आती दिखाई दी। उसके पीछे एक बाइक भी चल रही थी, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

पुलिस ने बताया है कि टीम को देखकर पिकअप चालक हड़बड़ा उठा और गाड़ी को पूरा मोहब्बत गांव के पास से मखदुमपुर की ओर मोड़ने लगा। इसी दौरान पिकअप असंतुलित होकर गड्ढे में फंस गई। पुलिस टीम को नजदीक आता देख बाइक पर सवार बैठे शातिर पशु तस्कर ने फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिससे वह गोली लगने के कारण घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने बताया है कि उसके अन्य साथी रात में अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए।

क्रूरतापूर्वक बांधे गए थे गो-वंश

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के रहने वाले सरफुद्दीन के बेटे छोटू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि घायल हुआ आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका डॉक्टर की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम वा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक मिस कारतूस व पिकअप से चार गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गो-वंश को क्रूरता पूर्वक रस्सी से मुंह और पैर को बांधा गया था। वहीं, पुलिस ने पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया है और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग