झाबुआ

भाजपा नेता का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन मतलब पाकिस्तान का साथ

भाजपा उम्मीदवार की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2019, 4:18 PM IST
Gopal Bhargava

झाबुआ.झाबुआ उपचुनाव के नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा के उम्मीदवार भानु भूरिया के नामांकन में भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने एक विवादित बयान दिया। मंच को संबोधित करते हुए गोपाल भार्गव ने कांग्रेस की सरकार को पाकिस्तान का समर्थक बताया। लोगों को संबोधित करते हुए गोपाल भार्गव ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया का समर्थन मतलब पाकिस्तान का समर्थन करना है। गोपाल भार्गव ने कहा- ये भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है।

कांग्रेस का अभिमान चूर करेगी सरकार
गोपाल भार्गव ने कहा- मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों - वनवासियों को झूठे वादे किये। उनको छलने का काम हमेशा कांग्रेस करती आई है। आदिवासी अंचल के भाई प्रदेश की छलिया सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। झाबुआ उपचुनाव में जनता कांग्रेस के अभिमान को चकनाचूर कर देगी। भाजपा सरकार ने आदिवासियों के स्वाभिमान ओर सम्मान को बढ़ाया, आदिवासी के श्रद्धा के केंद्र रहे महापुरुषों की स्मृतियों को चिरंजीव बनाने के लिए स्मारकों का निर्माण कराया।

प्रदेश में भय व्याप्त है
गोपाल भार्गव ने कहा- आदिवासियों के बेटा-बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने का काम भाजपा सरकार ने किया ही। प्रदेश में कांग्रेस ने 9 माह में हर वर्ग से झूठे वादे करने का काम किया है। कमलनाथ सरकार में भय, भूख और भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से भय व्याप्त है। गरीब को 2 वक़्त की रोटी नसीब नही हो रही है। और इसके मंत्री खुले आम ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए पैसा मांग रहे है।

शिवराज ने भी किया संबोधित
इस चुनावी सभा को शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस ने झूठे वादे कर के प्रदेश की जनता से छल किया। जनता ने तो लोकसभा चुनाव में ही कांग्रेस की अक्ल ठिकाने लगा दी। अब समय आ गया है कि एक बार फिर से कमल की बटन दबाकर सच का साथ दें।

Updated on:
30 Sep 2019, 4:18 PM IST
Published on: