झालावाड़

विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में ठोस आधार वाला बजट- बैरवा

उपमुख्यमंत्री झालावाड़ संक्षिप्त प्रवास पर झालावाड़ आए झालावाड़। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. प्रेमचंद बैरवा ने सोमवार को अपने अल्प प्रवास पर झालावाड़ पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रविवार को पेश केन्द्रीय बजट नारीशक्ति को सशक्त करने वाला बजट है। यह बजट वर्तमान की आकांक्षाओं को साकार […]

2 min read
मीडिया कर्मियों को बजट के बारे में जानकारी देते बैरवा

उपमुख्यमंत्री झालावाड़ संक्षिप्त प्रवास पर झालावाड़ आए

झालावाड़। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. प्रेमचंद बैरवा ने सोमवार को अपने अल्प प्रवास पर झालावाड़ पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रविवार को पेश केन्द्रीय बजट नारीशक्ति को सशक्त करने वाला बजट है। यह बजट वर्तमान की आकांक्षाओं को साकार करने के साथ देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है। यह 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक ठोस आधार प्रदान करेगा।

बैरवा ने कहा कि यह बजट रिफॉर्म एक्सप्रेस को नई गति और ऊर्जा देता है। ट्रस्ट बेस्ड गवर्नेंस और ह्यूमन सेंट्रिक इकोनॉमी के विजन को साकार करते हुए इसमें फिस्कलडेफिसिट को कम करने, महंगाई नियंत्रण तथा हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ के बीच संतुलन स्थापित किया गया है। बजट में भारत की वैश्विक भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करने के प्रयास किए गए हैं। हालिया ट्रेड डील्स का अधिकतम लाभ युवाओं और एमएसएमई सेक्टर को मिलें, इसके लिए बजट में बड़े कदम उठाए गए हैं। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार देने के लिए बायोफार्मा शक्ति मिशन, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट

मैन्युफैक्चरिंग, रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनरल्स, टेक्सटाइल सेक्टर और हाई टेक टूल मैन्युफैक्चरिंग जैसी योजनाएं दूरदर्शी सोच का परिचायक हैं। एमएसएमई सेक्टर को मिला समर्थन उन्हें लोकल से ग्लोबल बनने की शक्ति देगा।

उन्होंने कहा कि इंïफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए डेडिकेटेड फ्रे ट कॉरिडोर, हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, टियर.2 और टियर.3 शहरों के विकास तथा म्युनिसिपल बॉन्ड्स को बढ़ावा जैसे कदम विकसित भारत की यात्रा को तेज करेंगे। महिला सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता देते हुए 10 करोड़ से अधिक महिलाओं से जुड़े सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के लिए आधुनिक इको सिस्टम विकसित करने पर बल दिया गया है। साथ ही हर जिले में छात्राओं के लिए नए हॉस्टल निर्माण से शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाया जाएगा।कृषि, डेयरी, फिशरीज और पशुपालन को भी बजट में विशेष महत्व दिया गया है।

टाल गए जवाब

बजट में राजस्थान में रेलवे व ईआरसीपी को कुछ नहीं मिलने के सवाल पर बैरवा ने कहा कि वकसित भारत को लेकर ये बजट तैयार किया गया है।

ईआरसीपी दोनों प्रदेशों की योजना है। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। बजट स्टेपवाइज आएगा। उद्यमियों को सुविधाएं नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि उनके लिए एकल खिडक़ी योजना चालू है। रोडवेज बसों में दलाल सक्रिय होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बसों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। नई बसें खरीदने का काम किया जा रहा है। हमने प्रतिदिन बसों को चलाने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोडवेज की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर विधायक गोविंद रानीपुरिया, पूर्व विधायक निर्मल सकलेचा, पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्माए नगर परिषद सभापति प्रदीप सिंह राजावत, जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी मौजूद रहे।

Published on:
02 Feb 2026 07:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर