झालावाड़

सुनेल सीएचसी में ऑक्सीजन के अभाव में महिला ने तोड़ा दम, संसाधन नहीं है अपडेट

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुनेल में रविवार को ऑक्सीजन के अभाव में एक महिला ने दम तोड़ दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Oct 2025, 11:23 AM IST
Feature image

- हार्ट अटैक के बाद नहीं मिला समय पर इलाज

झालावाड़.जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुनेल में रविवार को ऑक्सीजन के अभाव में एक महिला ने दम तोड़ दिया। जिले के हनोतियां रायमल निवासी बुजुर्ग महिला प्रेमबाई (60) पत्नी भंवरसिंह को सीने में दर्द होने पर परिजन सुबह करीब 10.30 बजे सीएचसी सुनेल लेकर गए। जहां ईसीजी आदि करवाई गई। डॉक्टर ने महिला को एसआरजी चिकित्सालय रेफर कर दिया। इसी दौरान महिला को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी। स्टाफ ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आया, लेकिन उसमें ऑक्सीजन चालू करने वाला वॉल ही नहीं था। ऐसे में महिला ने दम तोड़ दिया।

संसाधन दुरस्त रखने चाहिए-

हनोतियां निवासी महिला प्रेमबाई के पोते महेन्द्रसिंह ने बताया कि मेरी दादी को हाथ-पैर व सीने में दर्द हुआ। हम करीब 10 बजे सीएचसी सुनेल लेकर पहुंचे, जहां ईसीजी आदि करवाकर झालावाड़ के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर ने ऑक्सीजन लगाने के लिए बोला लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर में ऑक्सीजन चालू करने वाला वॉल ही नहीं था। ऐसे सभी अस्पताल में संसाधन दुरस्त रखने चाहिए। ताकि किसी के भी साथ ऐसा नहीं हो। हालांकि मौजूद डॉक्टरों ने सीपीआर देने की पूरी कोशिश की।

कार्रवाई करेंगे-

बुजुर्ग महिला को हार्टअटैक आया था, ऑक्सीजन का पूरा सैंट्रेलाइज सिस्टम है। अगर फिर भी स्टाफ की लापरवाही रही तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

डॉ. साजिद खान,सीएमएचओ, झालावाड़।

Updated on:
13 Oct 2025, 11:23 AM IST
Published on: