आहू नदी पर बनेगा एनिकट

सुनेल । सामरिया में सिंचाई विभाग की जल संरक्षण योजना के लिए आहू नदी पर एनीकट बनाया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Nov 22, 2015
jhalawar photo
jhalawar photo

सुनेल । सामरिया में सिंचाई विभाग की जल संरक्षण योजना के लिए आहू नदी पर एनीकट बनाया जाएगा।
सहायक अभिंयता राजीव विजय ने बताया कि एनीकट से मोगरा व सामरिया गंावों की भूमि सिंचित होने के साथ क्षेत्र में हरित क्रंाति का संचार होगा। इस सिंचाई योजना के लिए 28 4.22 लाख रुपए स्वीकृत किए हंै। टैंडर कोटा की कम्पनी को जारी कर दिए हैं।

सामरिया एनिकट का शिलान्यास आज

रविवार को सामरिया एनीकट का शिलान्यास समारोह दोपहर 12 बजे होगा। समारोह की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख टीना भील, अध्यक्षता प्रधान कन्हैयालाल पाटीदार और विशिष्ठ अतिथि सरपंच गायत्री बाई नागर रहेंगी।

पांच माइक्रो डेम बनाए जाएंगे: क्षेत्र में पांच माइक्रो डेम बनाए जाएंगे। सहायक अभियंता राजीव विजय ने बताया कि डेम क्षेत्र के रामपुरिया, रामटी, आधाखेड़ी, शेरपुर, कड़ोदिया में बनाए जाएंगे। इसकी लागत करीब 529.39 लाख रुपए हैं। यह काम करीब एक वर्ष में पूर्ण करना है।

Published on:
22 Nov 2015 04:38 am