नवाजुद्दीन सिद्दीकी का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग उनके असहज होने के पीछे उनके धर्म (मुस्लिम होने) को मुख्य कारण बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स ने सवाल खड़े करते हुए लिखा, "क्या वह कोई भगवान हैं, जो उनकी आरती उतारी जा रही है?" एक ने लिखा, "जाहिर सी बात है ये मुस्लिम हैं।" एक और ने लिखा, "इन्हें हर जगह से अनफॉलो कर दो।"