जयपुर में कर रहे धरना प्रदर्शन
झालावाड़/भवानीमंडी.जिलेभर में संचालित होने वाली 108 व 104 एम्बुलेंस कर्मचारियों के हड़ताल करने से एम्बुलेंस के चक्के जाम हो गए है। ऐसे में मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एम्बुलेंस में ठेके पर लगे करीब 120 कर्मचारियों ने शनिवार से अनिश्चित काली हड़ताल कर दी है। जिलेभर के कर्मचारी जयपुर में धरना में शामिल होने चले गए है। जिले में 108 की 22 व 104 की 21 गाडिय़ा है। सभी गाडिय़ां बंद होने से मरीजों को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिल पा रही है।
ये प्रमुख मांगे-
- कोरोनाकाल से 8 हजार में काम कर रहे हैं, हमें सरकार की संविदा केडर में शामिल किया जाएं
-समान काम समान वेतन दिए जाएं
मरीज हो रहे परेशानी-
जिले में प्रसूता व एक्सीडेंट व अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को चिकित्सालयों में पहुंचने में परेशानी हो रही है।इससे पूर्व कहीं भी एक्सीडेंट होने पर आधे घंटे में जहां एम्बुलेंस पहुंच रही थी, उसकी सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। 108 व 104 पर कॉल करने पर मरीजों व अन्य लोगों को तकनीकी कारण बताकर गाड़ी नहीं भेजी जा रही है। आधे घंटे तक कॉल रिसीव नहीं किया जा रहा है।
जब तक मांगे पूरी नहीं होगी,हड़ताल जारी रहेगी-
108व 104 एम्बुलेंस संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश गुर्जर व गंगाराम लोधा ने बताया कि सरकार जब तक हमारी मांगे नहीं मानेगी, हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।अभी प्रदेशभर के करीब 4000 कर्मचारी जयपुर में मेडिकल कॉलेज केसामने धरना दे रहे हैं। वहीं भवानीमंडी के चिकित्सक राहुल आचोलिया ने बताया कि सीएचसी के द्वारा इंमरजेंसी में एक एम्बुलेंस को किराए पर कर रखा है। जिससे रैफर मरीज को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जा सकेगा। व्यवस्था कर रहें- जिले में 108 व 104 गाडिय़ों की व्यवस्था इनके कार्यक्रम समन्वयक कर रहे हैं।
हमारे पर अतिरिक्त चालक है उनसे ये काम करवाएंगे। कोई भी गंभीर मरीज है तो उसे किराए की गाड़ी लेकर आ सकते हैं उसे कार्यालय से किराए दिया जाएगा।
डॉ.जीएम सय्यद, सीएमएचओ, झालावाड़।