शनिवार को नो बैग डे पर होगी अन्य सह शैक्षिक गतिविधियां
झालावाड़ सुनेल दो साल पहले मुख्यमंत्री द्वारा घोषित शनिवार को नो बैग डे की क्रियान्विति शिक्षण सत्र 22-23 में करने की तैयारी शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली है।
इस बार जारी शिविर कैलेंडर में बाकायदा शनिवार को नौ बैग डे मनाने की पूरी रूपरेखा जारी की गई है। इसके अनुसार अब स्कूलों में सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार पांच दिन पढ़ाई होगी तथा शनिवार को कोई भी बच्चा स्कूल में बैग लेकर नहीं आएगा। इस दिन स्कूलों में सिर्फ खेलकूद गतिविधियां विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं तथा उत्सव आदि मनाएं जाएंगे।
उत्सव और जयंतियां शनिवार को मनेंगी
निर्धारित गतिविधियों के अलावा संबंधित सप्ताह में आने वाले उत्सव तथा जयंतियां शनिवार को ही मनाई जाएंगी। यानी विभाग की भावना सोमवार से रविवार तक आने वाले उत्सव तथा जयंतियां उस दिन नहीं मनाकर केवल शनिवार को ही मनाए जाने की है। सोमवार से शुक्रवार तक केवल शिक्षण गतिविधियों का ही संचालन किया जाएगा, तो शनिवार को सभी तरह की सह शैक्षिक गतिविधियों के आयोजन किए जाएंगे।