झालावाड़

बिग इम्पेक्ट : बूढ़े भीमसागर बांध को मिली संजीवनी, मरम्मत के लिए मिले 16 करोड़ 30 लाख रुपए

पत्रिका की खबरों पर संज्ञान लेकर राज्य सरकार ने बांध की मरम्मत के लिए बजट जारी किया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Mar 2025, 1:05 PM IST
Feature image

बूढ़े हो चुके इस बांध के जीर्णोद्धार के लिए सरकार ने 16 करोड़ 30 रुपए का बजट जारी करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि 28 दिसंबर 2024 के राजस्थान पत्रिका अंक में बूढ़ा हो रहा भीमसागर बांध, उपचार जरूरी शीर्षक से खबर प्रकाशित कर सरकार समेत प्रशासन को बांध के हालातों से बारीकी से अवगत कराया था। पत्रिका की खबरों पर संज्ञान लेकर राज्य सरकार ने बांध की मरम्मत के लिए बजट जारी किया है।

खानपुर उपखंड क्षेत्र के करीब 57 गांवों की लाइफलाइन मध्यम सिंचाई परियोजना के भीमसागर बांध को राज्य सरकार ने संजीवनी दी है। बूढ़े हो चुके इस बांध के जीर्णोद्धार के लिए सरकार ने 16 करोड़ 30 रुपए का बजट जारी करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि 28 दिसंबर 2024 के राजस्थान पत्रिका अंक में बूढ़ा हो रहा भीमसागर बांध, उपचार जरूरी शीर्षक से खबर प्रकाशित कर सरकार समेत प्रशासन को बांध के हालातों से बारीकी से अवगत कराया था। पत्रिका की खबरों पर संज्ञान लेकर राज्य सरकार ने बांध की मरम्मत के लिए बजट जारी किया है। अब जल संसाधन विभाग द्वारा बजट घोषणा के बाद डीपीआर बनाकर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इन कामों के लिए मिला बजट

भीमसागर बांध की मुख्य नहर समेत दोनों नहरों के सलूज गेट समेत बांध की एप्रोच, डाउनस्ट्रीम समेत अन्य मुख्य कार्यों को करवाने के लिए यह बजट मिला है। विभाग डीपीआर बनाकर तैयार करने में जुटा हुआ है। अब उम्मीद है बूढ़े बांध पर काम होने के बाद इसकी मियाद बढ़ जाएगी।

कलक्टर समेत विशेषज्ञ दल ने किया था दौरा

राजस्थान पत्रिका ने जब बांध के हालातों खबरें प्रकाशित की तो 29 दिसंबर 2024 को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, 3 जनवरी 2025 को खानपुर एसडीएम रजत कुमार विजयवर्गीय समेत 10 जनवरी 2025 को राज्य सरकार ने कमेटी बनाकर रिटायर्ड जल संसाधन विभाग इंजीनियरों की विशेषज्ञ दल का गठन कर बांध का निरीक्षण कराया। उसके बाद निरीक्षण में मिली खामियों की रिपोर्ट बनाकर राज्य सरकार को देने के बाद अब राज्य सरकार ने बजट की घोषणा की है।

राज्य सरकार ने भीमसागर बांध नहरों समेत अन्य मरम्मत कार्यो को लेकर करीब 16 करोड़ 30 लाख रुपए बजट मिला है। इसको लेकर विभाग द्वारा डीपीआर तैयार की जा रही है।

देवकीनंदन शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग झालावाड

Updated on:
22 Mar 2025, 1:05 PM IST
Published on: