- जिलेभर में हुई कार्रवाई
झालावाड़.जिले में खाद्य सुरक्षा एवं चिकित्सा विभाग द्वारा जिलेभर से गत दिनों बड़ी संख्या में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से करीब 19 सैंपल अमानक पाए गए। जिन पर कोर्ट द्वारा 5 लाख 85 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। सीएमचओ डॉ.जीएम सैय्यद ने बताया कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वारा फर्म मालिकों के खिलाफ अलग जुर्माना लगाया गया, जिसे तीन दिन में जमा कराने के निर्देश दिए। जिसमें सरोवर कचौरी पर 50 हजार, रेवरथ रेस्टोरेंट रायपुर पर 10 हजार, गुर्जर ढ़ाबा झालावाड़
पर15 हजार,किसान दूध डेयरी झालावाड़ 10 हजार, याशिका रेस्टोरेंट रुपारेल 15 हजार, बीकानेर स्वीट़्स झालावाड़ 50 हजार, जोधपुर मिष्ठान सुनेल 50 हजार, इंडियाना कैपे15 हजार, देवनारायण दूध डेयरीरायपुर10 हजार, पाटनी स्वीट्स झालरापाटन50 हजार, श्रीदेव डेयरी बकानी 10 हजार,राधे दूधडेयरी सुनेल 50 हजार, जोधपुर मिष्ठान भंडार अकलेरा 50 हजार, राजसेन होटल भिलवाड़ी 50 हजार, सांवलिया रेस्टोरेंट तीनधार 10 हजार, देव दूध डेयरी डूंगरगांव पर 10 हजार, देव दूध डेयरी अकलेरा पर 10 हजार, विश्वकर्मा डेयरी अकलेरा 15 हजार, चांदखेडी फूड जोन 50 हजार का जुर्माना लगाया। इन लोगों को तीन दिन में जुर्माना जमा करवाने के निर्देश कोर्ट ने दी। जुर्माना जमा नहीं कराने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कई लोगों के सैंपल अमानक व सब स्टैंर्डड पाए जाने पर लोगों की सेहत को नुकसान होने पर कोर्ट द्वारा भारी जुर्माना लगाया गया है।