झालावाड़

Jhalawar Top Newsकर्मचारी 24 दिन से हड़ताल पर कई काम ठप

  - जिला परिषद के सामने दे रहे धरना

less than 1 minute read
कर्मचारी 24 दिन से हड़ताल पर कई काम ठप

झालावाड़. नरेगा कार्मिकों की हड़ताल 24वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने शुक्रवार को समाज कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष मिनाक्षी चन्द्रावत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वो नरेगा कार्मिक जिसमें समस्त तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक,लेखासहायक सरकार ने पिछले दस बारह वर्षों से लगातार अल्प मानदेय में अपनी सेवाए दे रहे हंै ओर सरकार द्वारा समय समय पर उन्हें लगातार नियमित करने की घोषणा की गई है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सीएम तक पहुंचाए परेशानी-
कर्मचारियों ने चन्द्रावत से उनकी परेशानी सीएम तक पहुंचाने व मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय लेने का आग्रह किया। धरना स्थल पर तकनीकी शाखा से ब्रजेश गौतम, कालू लाल मीणा, राधेश्याम मीना, विनोद मीना, लेखा के कपिल भट्ट, प्रतीक शर्मा, मीनाक्षी वर्मा,पवन पारेता गोकुल प्रसाद,दिनेश, दुर्गा शंकर कश्यप, ओम प्रकाश भोजराज, अनित पाटीदार आदि मौजूद रहे। जिले में करीब 250 कर्मचारी अल्पमानदेय में सेवाए दे रहे हैं।

संगठन चुनाव को लेकर बैठक आज
झालावाड़.ब्लॉक कांग्रेस संगठन के चुनाव को लेकर बीआरओ पीएल प्रजापत शनिवार सुबह 11 कांग्रेस कार्यालय पर होगी। यह जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष फरीद चौधरी ने दी।


तारबन्दी के लिए ऑनलाईन आवेदन 30 से होंगे शुरू
झालावाड़.फसल सुरक्षा मिशन के योजनान्तर्गत नीलगाय व अन्य आवारा पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना व नेशनल मिशन फॉर एडिबल ऑईल तिलहन योजना के तहत जिले को कुल 1,70,600 मीटर कांटेदार व चैन लिंक तारबंदी के लक्ष्य आवंटित किए गए। इसके लिए 30 मई से ऑनलाइन आवेदन होंगे।


विश्व तम्बाकू दिवस पर दिलाई जाएगी शपथ
झालावाड़.विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई के अवसर पर जिले के समस्त राजकीय एवं निजी कार्यालयों एवं संस्थानों में कार्यरत कामिकों को प्रात: 11 बजे तम्बाकू एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी।

Published on:
27 May 2022 08:38 pm
Also Read
View All