झालावाड़

विवाद में फायरिंग, एक की मौत, एक गंभीर, आधा दर्जन वाहनों में लगाई आग

- एसपी-कलक्टर मौके पर पहुंची, हालातों का लिया जायजा, एसपी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में

2 min read
विवाद में फायरिंग, एक की मौत, एक गंभीर, आधा दर्जन वाहनों में लगाई आग

झालावाड़. मिश्रोली। झालावाड़ जिले के मिश्रोली थाना क्षेत्र के आमली खेड़ा गांव में रविवार को एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के लोगों पर अचानक फायरिंग कर दी। इससे एक जने की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य गोली लगने से गंभीर घायल हो गया, जिसे झालावाड़ रैफर कर दिया है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आधा दर्जन वाहनों के आग लगा दी। उपद्रव की सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उधर एसपी मोनिका सैन ने बताया कि फायरिंग की घटना के तत्काल बाद जाप्ते को मौके पर भेज दिया गया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज हो गए हैं।

सगज महाराज स्थल पर पुरानी रंजिश में फायरिंग
मिश्रोली के आमली खेड़ा गांव स्थित सगज महाराज स्थल पर पुरानी रंजिश में फायरिंग की घटना हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हमलावरों की संख्या आठ-दस बताई जा रही है। फायरिंग में सौदानसिंह की मौत हुई। उधर, एसपी मोनिका सैन तथा जिला कलक्टर डा. भारती दीक्षित भी मौके पर पहुंच गई है। दोनों अधिकारियों ने हालातों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तनाव को देखते हुए झालावाड़ से विशेष जाप्ता रवाना है।

पक्षी मोर का शिकार करने वाले गिरफ्तार
डग . स्थानीय थाना पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले दो शिकारियों को गिरफ्तार किया । वंही शिकारियों के पास से तीन मृत मोर सहित एक घायल मोर को बरामद किया । डग रेंज अधिकारी दीपेश चौधरी ने बताया की मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की ग्राम डोबडा में किसी कृषक की खेत पर दो शिकारियों ने तीन मोर को मार दिया एवं एक घायल अवस्था में हैं। जिस पर डग पुलिस एवं वन विभाग ने ,संयुक्त कार्यवाही करते हुए,ग्राम डोबड़ा पहुंचे जंहा कृषक मान सिंह पिता पूर सिंह की कृषि भूमि से दो शिकारी जैबर पिता ईश्वर लाल,उम्र49वर्ष पहाड़ी ग्राम चिंगवा गुना व एक नाबालिक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन मोर मृत जब्त किए हैं। ग्रामीणों की मदद से डग रेंज पर लेकर आए, जहां डॉक्टर जितेंद्र कनाड़े को बुलाकर घायल मोर का उपचार करवाया।

Published on:
08 May 2022 04:40 pm
Also Read
View All