झालावाड़

अलग-अलग हादसों में चार की मौत,एक घायल

  - करंट से किसान की मौत
2 min read
 Four killed, one injured in separate accidents
अलग-अलग हादसों में चार की मौत,एक घायल

झालावाड.कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को दो परिवारों में झगड़ा हो गया। पीलखाना इलाके में शनिवार शाम को एक परिवार के लोगों पर लोहे के पाइप और तलवारों से पड़ोस के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इससे एक परिवार के 3 लोग घायल हो गए।
सीआई चंद्रज्योति शर्मा ने बताया कि फरियादी महिला रईसा पत्नी अब्दुल सलीम निवासी पीलखाना ने दी रिपोर्ट में बताया उसके घर पर दुकान लगा रखी है। यहां आरोपी रुखसार, ताहिर, जुनैद, राशिद, राहिल,खालिद अली, शमा, आरिफ, अर्षी और नसीम ने लोहे के पाइप व तलवारों से मारपीट की।दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी बीच पीडि़त परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष अवैध मादक पदार्थ बेचने का का करता है और मुखबिरी के शक में उनके परिवार पर शक करता हैं। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष ने हमला किया है।रईसा 61 साल पत्नी अब्दुल सलीम, इमरान (३०)पुत्र अब्दुल गनी, मेहराज (२८)पत्नी इमरान को घायल होने पर एसआरजी में भर्ती करवाया। पुलिस ने सोयल जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 10 के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज किया है।


अलग-अलग हादसों में चार की मौत

झालावाड़.जिले में रविवार को अलग-अलग हादसों में चार मौते हुई।
एसआरजी चिकित्सालय के हैड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र के चार लोगों की मौत हुई। जिसमें बीरम चंद (३५) पिता देवीलाल लोधा निवासी गोरिया खेड़ा थाना दांगीपुरा की अज्ञात जहरीले पदार्थ के सेवन से तथा राजू (३०)पिता कालू लाल दांगी निवासी गुराडिया थाना पिडावा की भी अज्ञात जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। फांसी लगाई, मौत-
जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के गडऱा निवासी एक महिला ने घर में फांसी लगा ली इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रोशन बाई(३५) पत्नी विष्णु प्रसाद निवासी गडरा थाना सुनेल ने फांसी लगा ली परिजन चिकित्सालय लेकर आए जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

करंट से किसान की मौत-
झालावाड़.जिले के भवानीमंडी थाना क्षेत्र में रविवार को एक किसान की करंट से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि आरोलिया निवासी जगदीश (५२)पिता नंदलाल गुर्जर को कृषि कार्य के दौरान मोटर चलाते वक्त करंट लग गई, इससे उसकी मौत हो गई। एसआजी चिकित्सालय लेकर आए जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Published on:
20 Nov 2022 09:46 pm