राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार को 2957 रुपए क्विंटल की दर से लहसुन खरीद का प्रस्ताव भेजा
झालावाड़. यदि केन्द्र सरकार राजस्थान के लहसुन खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है तो आगामी दिनों में बाजार हस्तक्षेप योजना में राजस्थान में लहसुन की खरीद शुरू हो सकती है। राजस्थान सरकार ने 29.57 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बाजार हस्तक्षेप योजना में लहसुन खरीद का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा है।
बुवाई के वक्त बिक रहा था 70 से 100 रुपए किलो
किसान रबी सीजन में लहसुन की बुवाई की तैयारी कर रहे थेए तब लहसुन के दाम 70 से 100 रुपए किलो पहुंच गए थे। किसानों ने अच्छे दामों की उम्मीद में इस बार लहसुन की जबर्दस्त बुवाई की थी। अब फसल आते ही दाम औंधे मुंह गिर गए हैं। मंडियों में औसत भाव 25 से 35 रुपए किलो चल रहे हैं। पिछले साल कोटा संभाग में 95 हजार हैक्टेयर में बुवाई हुई थीए जबकि इस साल 1.15 लाख हैक्टेयर में बोया गया था। हाड़ौती में इससे अधिक लहसुन की बुवाई 50 हजार हैक्टेयर झालावाड़ जिले में हुई है।