- जलदायविभाग ने चालू किया वसूली अभियान
झालावाड़.शहर के विभिन्न सरकारी विभागों पर पानी के दो करोड़ रुपए से भी ज्यादा के बिल बकाया है। पीएचईडी ने इन बकायादारों की एक लंबीसूची जारी की है। जिसमें सरकारी विभागों के करोड़ों रुपए बकाया है। इसमें मुख्य रूप से नगर परिषद के 1 करोड़ 10 लाख हजार रुपए बकाया हैं। सरकारी विभागों से वसूली के लिए अब पीएचईडी अभियान शुरू कर दिया है। दरअसल, पिछले 15 साल से पानी का बिल नहीं चुकाने के वालों पर अब पीएचईडी सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। इसके तहत गत दिनों पीएचईडी कार्यालय में एसई ने सभी अधिकारियों की बैठक ली। इसमें तय किया गया कि एक लाख रुपए तक की वसूली के लिए सहायक अभियंताओं के साथ टीम को लगाया जाएगा। एक से ऊपर की राशि वसूलने के लिए कार्यालय की टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जहां जरूरत होगी वहां पर पुलिस की सहायता भी ली जाएगी। अधिकारियों के अनुसार शहर में सैंकड़ों उपभोक्ताओं के एक करोड़ से अधिक के बिल बकाया हैं। इसमें से करीब 1 करोड़ से अधिक तो अकले सरकारी विभागों के ही बकाया चल रहे हैं।
अभियान के तहत थमा रहे नोटिस-
पीएचईडी अभियान के तहत पहले दिन उपभोक्ताओं को नोटिस थमाए गए हैं। प्रथम चरण में उन उपभोक्ताओं को नोटिस दिए जाएंगे जिनके पानी के बिल लंबे समय से बकाया हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को पहले विभाग द्वारा तीन दिन का नोटिस दिया जा हा है। उसके वसूली की कार्रवाई की जाएगी। फिर भी अगर उपभोक्ता समय पर बिल जमा नहीं करवाता है, तो नल कनेक्शन काटनी की कार्रवाई की जाएगी।
लंबी है सूची-
सूत्रों ने बताया कि जलदाय विभाग के बकायादारों की लंबी सूची है। 10 पेज की बकायादारों की सूची में करोड़ों रुपए तो सरकारी महकमों के ही बकाया है, वहीं अन्य व्यक्तिगत उपभोक्ताओं के भी बकाया है।
कार्यालय बकाया राशि
हायर सैंकडरी स्कूल, सदर- 208753
हायर सैकंडरी स्कूल, न्यू ब्लॉक- 210685
सहायक अभियंता विद्युत गृह गढ़- 208753
अधीक्षक एससी छात्रावास तोपखाना- 298169
अधीक्षक एससी-एसटी धनवाड़ा- 106927
अधीक्षक राज.देवनारायण छात्रावास- 109872
पीडब्ल्यूडी कार्यालय गोदाम की तलाई- 439484
नगर परिषद, झालावाड़ - 10983172
कोतवाली, झालावाड़ - 415250
उद्योग विभाग- 319257
एडीएम विकास,डीआरडीए मामा भांजा- 254717
(ये तो बानगी है बकाया की सूची 10 पेज की है)
बिल जमा नहीं होगा तो काटेंगे कनेक्शन-
पीएचईडी ने अब वसूली के लिए नोटिस देना शुरू कर दिया है। पहले तीन दिन का चेतावनी नोटिस दिए जा रहे हंै। उसके बाद भी अगर कोई उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाता है। तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
भावना मेहरा, सहायक अभियंता,पीएचईडी, झालावाड़।