झालावाड़

हाइवॉल्टेज विद्युत तार बाइक पर गिरा, दो जने जिंदा जले

बाइक सवार दो जनों की जिंदा जलने से मौत बाइक भी जल गई

2 min read
हाइवॉल्टेज विद्युत तार बाइक पर गिरा, दो जने जिंदा जले

झालावाड़ सुनेल. झालावाड़ जिले के सुनेल क्षेत्र के चछलाई में सोमवार दोपहर करीब साढे़ तीन बजे हाइवॉल्टेज विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से बाइक सवार दो जनों की जिंदा लगने से मौत हो गई। एक ही झटके में करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक भी जल गई।
एसआई महावीर सिंह चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के गादिया गांव निवासी शंकरलाल भील (50) और गोपाल भील (52) बाइक से चछलाई गांव में अपने रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे थे कि रास्ते में चछलाई गांव के बालाजी मंदिर के यहां अचानक तार गिरने से बाइक में आग लग गई। इससे दोनों की घटना स्थल पर ही जलने से मौत हो गई। इससे घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं ग्रामीणों ने बाइक और व्यक्तियों पर पानी से आग पर काबू पाया। इसके बाद घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पटवारी महेंद्र मीणा, एसआई महावीर सिंह सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। जहां पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर सुनेल पोस्टमार्टम कक्ष में पहुंचाया।

बिना मुंडेर के कुंए में गिरने से एक जने की मौत
पिड़ावा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोविंदपुरा के ग्राम अल्ताफ नगर में सोमवार सुबह बिना मुंडेर के 100 फीट गहरे कुंए में गिरने से एक जने की मौत हो गई। पिड़ावा पुलिस उप निरीक्षक फजलुर्रहमान ने बताया कि सोमवार को अल्ताफ नगर का सौदान सिंह पुत्र राघु सिंह ओढ़ 52 सुबह उठकर हाथ मुंह धोने के लिए जंगल की तरफ गया था और काफी देर तक वापस नहीं आया। इस पर उसकी उसके भाई गुमान सिंह ने काफी तलाश की। तलाश करते हुए उसकी चप्पल एवं डंडा अमर सिंह ओढ़ के खेत पर मिले। इस पर शंका होने पर पास ही 100 फीट गहरे कुंए में देखा और ग्रामीणों की मदद से पानी निकाला। इसके बाद ग्रामीणों को कुंए में उतार कर बोडी को बाहर निकाली। कुंए में गिरने से सौदान सिंह के ड्योढ़ी के नीचे बाएं हाथ और बायीं आँख के पास, दायने हाथ के गट्टों पर चोट आई और उसकी मौत हो गई।

Published on:
30 May 2022 06:51 pm
Also Read
View All