झालावाड़

Happy Diwali….दिवाली पर मिट्टी के दियो से रौशन करो घर-आंगन

-अच्छी पहल : जिला कलक्टर ने मिट्टी के दियो की बिक्री को प्रोत्साहन देने के लिए जारी किया आदेश

less than 1 minute read
Happy Diwali....दिवाली पर मिट्टी के दियो से रौशन करो घर-आंगन

झालावाड़। देशभर में स्थानीय उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री ने भी दिवाली पर स्थानीय उत्पाद खरीदने का आह्वान किया है। इसी कड़ी में झालावाड़ जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने भी पहल करते हुए मिट्टी के दीयों की बिक्री को प्रोत्साहन करने के संबंध में आदेश जारी किया है। जिला कलक्टर मीणा ने मंगलवार को आदेश जारी कर कहा है कि दीपावली पर्व को देखते हुए कुम्हार एवं जिले के ग्रामीणों आदि द्वारा मिट्टी के दीए बनाए जाते हैं। मिट्टी के दियों की बिक्री को प्रोत्साहन दिया जाना है। मिट्टी के बने दीयों को बिक्रय किए जाने के लिए बाजारों में आने वाले कुम्हार, ग्रामीणों आदि को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।स्थानीय प्रशासन इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखें। नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत क्षेत्रों में इनमें किसी भी प्रकार की कर वसूली नहीं की जाए। साथ ही मिट्टी के दीयों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए। आदेश की पालना सुनिश्चित की जाए।

Published on:
26 Oct 2021 07:04 pm
Also Read
View All