झालावाड़

सरकारी दफ्तरों में वर्षों से जमे अधिकारी-कर्मचारी के होंगे तबादले

  - जिले में एक दर्जन अधिकारी लंबे समय से जमे हुए एक ही जगह

2 min read
Education: 3 प्वाइंट फॉर्मूले से दूर हो सकती है डेढ लाख शिक्षकों की समस्या

- जिले में एक दर्जन अधिकारी लंबे समय से जमे हुए एक ही जगह

झालावाड़.डीओआईटी विभाग की अलमारी में मिले करीब ढ़ाई करोड़ रुपए और सोने के बाद सरकार ने प्रदेशभर में बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है।
मुख्य सचिव उषा शर्मा ने एक जून को आदेश जारी कर सचिवालय व अन्य सभी विभागों के कार्यालयों में बरसों से जमे अधिकारी-कर्मचारियों के तबादला करने के निर्देश दिए है। ऐसे में जिले के सैंकड़ों कर्मचारियों के तबादले होने का अनुमान है। इसके लिए सरकार ने एक पॉलिसी भी बनाई है। आदेश के बाद मिनी सचिवालय के विभिन्न विभागों के निदेशक, आयुक्त तथा अधीनस्थ कार्यालयों में होगा। ऐसे में जिले में स्थित सभी विभागों के कार्यालयों में तबादले होंगे। इसके लिए सभी विभागों के मुख्य अधिकारियों को आदेश दिए गए है। सबसे पहले उन कर्मचारियों को बदला जाएगा जो तीन साल या इससे अधिक समय से एक ही पद पर है। विशेष परिस्थिति या आवश्यकता को छोड़ कर।जिले में पड़ताल करने पर सामने आया कि कई अधिकारी तो पांच साल से भी अधिक समय से एक ही विभाग में एक ही पद पर जमे हुए है।

30 जून तक करनी पालना-
मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश से नॉन फील्ड वाले अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले होंगे,वहीं इससे एक दिन पूर्व राज्य निर्वाचन अधिकारी ने फील्ड में तैनात अधिकारियों को लेकर निर्देश दिए थे, उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए थे, कि जिलों में तैनात कर्मचारियों के तबादले किए जाएं जो तीन साल या इससे अधिक समय से तैनात है। उन्होंने इसकी पालना 30 जून तक करने के निर्देश दिए है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में विभागों में बड़े स्तर पर बदलाव होंगे।

इसलिए दिए निर्देश-
जयपुर में डीओआईटी ऑफिस में एक कर्मचारी द्वारा ढ़ाई करोड़ रुपए और एक किलो सोना जमा कर रखने का खुलासा होने के बाद सरकार ने सभी विभागों में बदलाव करने के निर्देश दिए है। इस पर मुख्य सचिव उषा शर्मा ने राज्य सरकार के काम में पारदर्शिता लाने के लिए तीन साल से अधिक समय वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादला शीघ्र करने के निर्देश दिए है।


इन्हे हो गए तीन साल से एक ही पद पर

अधिकारी का नाम पद नियुक्ति

गौरीशंकर मीणा डीडी समाज कल्याण,झालावाड़ 2018
समीर जैन डीटीओ, परिवहन विभाग,झालावाड़ 2019
अशोक कुमार शर्मा सचिव व आयुक्त, नगरपरिषद, झालावाड़ 2017
कैलाश मीणा बीडीओ,पंचायत समिति, अकलेरा 2019
कैलाश चन्द्र शर्मा एडी उद्यान विभाग, झालावाड़ 2015-16
दिलीप गुप्ता सीडीपीओ महिला बाल विकास, बकानी 2019

विनीत जैन वरिष्ठ सहायक,तहसील पचपहाड़ 2018
विपिन गर्ग प्रशासनिक सहायक, तहसील,पचपहाड़ 2018
किरण मालवीय कनिष्ठ सहायक, तहसीलपचपहाड़ 2018
संजय पोरवाल वरिष्ठ लिपिक, नगर पालिका भ.मंडी 2005
देवेन्द्र औझा लिपिक नगर पालिका नपा भं.मंडी 2013
राजू जोगी लिपिक नगर पालिका नपा भं.मंडी 2020
भवानी शंकर मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी, झालावाड़ 10 मार्च 2019

सूचना भेजनी है-
प्रशासनिक सुधार विभाग का सर्कुलर आया है। जिसमें तीन या अधिक वालों की जानकारी मांगी है। सभी विभागाध्यक्षों को भेजनी है।
राधेश्याम डेलू,अतिरिक्त जिला कलक्टर,झालावाड़।

Published on:
08 Jun 2023 12:27 pm
Also Read
View All