झालावाड़

जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला बुजुर्ग का शव, बकरियां खुद पहुंचीं तो हुआ खुलासा

सदर थाना क्षेत्र के कलमंडी खुर्द गांव में अज्ञात लोग एक बुजुर्ग के हाथ पैर बांधकर उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक गए। रविवार को क्षत विक्षत हालत में बुजुर्ग का शव मिला।

2 min read
Jun 05, 2023

झालावाड़/झालरापाटन। सदर थाना क्षेत्र के कलमंडी खुर्द गांव में अज्ञात लोग एक बुजुर्ग के हाथ पैर बांधकर उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक गए। रविवार को क्षत विक्षत हालत में बुजुर्ग का शव मिला। सदर थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि कलमंडी खुर्द निवासी नंद सिंह (60) शनिवार सुबह बकरियां चराने जंगल में गया था, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह नंद सिंह का शव गांव के पास जंगल में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान थे और उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, उप निरीक्षक बृजमोहन मीणा भी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और कोटा से डाग स्क्वायड को भी बुलाया गया। इसके बाद गहनता से जांच की गई। मौका मुआयना और जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद मृतक के शव को राजकीय जिला चिकित्सालय झालावाड़ की मोर्चरी में लाकर रखा। पुलिस ने दोपहर 2.30 बजे अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पुत्र जुझार सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात जनों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बकरियां खुद पहुंची घर, दो गायब
नंदसिंह के पास 30 बकरियों का रेवड़ था। वह रोजाना की तरह शनिवार को भी सुबह 7 बजे चराने के लिए लेकर गया था। बकरियां शाम को अपने तय समय पर रोजाना की तरह 5 बजे घर लौट आई, लेकिन नंद सिंह नहीं लौटा। नंद सिंह के पोते अजय ने बताया कि बेड़े में से दो बकरियां भी गायब है।

Published on:
05 Jun 2023 06:21 pm
Also Read
View All
Jhalawar Free Travel Scam: ‘निःशुल्क यात्रा फर्जीवाड़े’ के बाद राजस्थान रोडवेज का नया नियम लागू, रजिस्ट्रेशन जरूरी

Vasundhara Raje : ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ की धीमी रफ्तार देख उखड़ीं Ex CM वसुंधरा राजे- अधिकारियों को फटकारा, जानें फिर क्या हुआ?

‘दादा ने मेरी ख्वाहिश पूरी की’, भाई माधवराव सिंधिया को याद कर भावुक हुईं वसुंधरा राजे, सुनाई ये अनसुनी कहानी

Jhalawar : एएनटीएफ टीम की हिरासत में युवक की मौत, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हो रहा पोस्टमार्टम, पुलिस बल तैनात

Rajasthan: एएनटीएफ हिरासत में युवक की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शव रखकर थाने को घेरा, भारी पुलिस जाब्ता तैनात