झालावाड़

कांग्रेस में खलबली, कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

. पुलिस पर पथराव करने के मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज, सीएमएओ तक पहुंचा मामला. तिरंगा यात्रा में डीजे को लेकर दो दिन पहले हुआ था विवाद

less than 1 minute read
कांग्रेस में खलबली, कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे
झालावाड़ जिले के खानपुर कस्बे में मंगलवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में डीजे बंद कराने को लेकर थानाधिकारी से गाली गलौज करने पर पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर के खिलाफ दर्ज किए मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व गुर्जर समाज के लोगों ने थाने के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया।
धरने के बाद कार्यकर्ता थाने की ओर कूच कर गए तो पुलिस ने बेरिकेट््स लगाकर रोकने का प्रयास किया। इसकी दौरान विवाद हुआ। भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। ऐसे मे कुछ देर के लिए पुलिसकर्मियों को उल्टे पांव दौडऩा पड़ा। बाद में पुलिस ने सुरक्षा कवच व वज्र वाहन के साथ आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर- बितर कर दिया। पथराव के दौरान कई लोगों को चोटे भी आई है। आधे घण्टे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में पुलिस ने अस्सी से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दर्जनों वाहनों को जब्त भी किया है। उधर इस पूरे मामले से कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेन्द्रङ्क्षसह गुर्जर ने दूरी रखी। उनका कहना था कि वह संगठन के चुनाव के संबंध में जयपुर थे।

Published on:
27 May 2022 09:53 am