झालावाड़

जिम्मेदारों ने बंद की आंखे: छलनी हो गया नेशनल हाइवे 52

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 से गिन्दौर चौराहे से भंवरासा तक पूर्ण रूप से डामर उखड़ने के बावजूद भी विभाग के अधिकारियों द्वारा सड़क की सुध नहीं ली जा रही

2 min read

झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 से गिन्दौर चौराहे से भंवरासा तक पूर्ण रूप से डामर उखड़ने के बावजूद भी विभाग के अधिकारियों द्वारा सड़क की सुध नहीं ली जा रही। कहने को भले ही नेशनल हाइवे हो लेकिन ये रोड किसी गांव की सड़क से भी बेकार हो गया है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों को सहित पैदल सड़क पार करने वालों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से भारी वाहनों के चलने से रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा सड़क की सुध नहीं ली जा रही। राहगीरों द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

यहां ज्यादा हो रहे हादसे-

रेलवे ब्रिज के नीचे गहरे गड्ढे होने से इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी उन चालकों को रही है जो इस रास्ते से पहली बार निकल रहे हैं, उनकी कार व ट्रक के एक्टल टूट रहे हैं। ऐसे में पीछे सेदूसरा वाहन चालक टक्कर भी मार रहा है। वहीं दुपहिया वाहन चालक गिरकर चौटिल हो रहे हैं। वहीं इससे आगे पुराना टोल नाका स्थल पर कई दिनों से रोड खोद कर खुरदरा कर रखा है, ऐसे में यहां भी हादसे हो रहे हैं। वहीं बगदर गांव में गांव की नालियों का पानी नेशनल हाइवे पर आने से स्कूल के सामने गहरे गड्ढढे हो गए है। ऐसे में इस जगह भी कई बार हादसा होने का भय बना रहता है।ऐसे में गिन्दौर चौराहे से भंवरासा तक पूरा रोड खराब हो चुका है।

जल्द टेंडर करवाएंगे-

इस रोड को सीसी बनवाने के लिए टेंडर निकाल रहे हैं, जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होगी, इसका काम चालू करवाया जाएगा।

मुकेश मीणा, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी, झालावाड़।

Updated on:
23 Feb 2026 08:48 pm
Published on:
23 Feb 2026 08:47 pm
Also Read
View All
झालावाड़ जिले में भीषण सड़क हादसा: पानी टैंकर के नीचे आने से 17 साल के किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

‘सात फेरों’ का वचन भी नहीं निभा रही सरकार, 2 साल से दुल्हन 21 हजार तो, संस्था को 4 हजार का इंतजार

राजस्थान में 1.65 करोड़ की लागत से बने स्टैंड से रोडवेज बस का संचालन शुरू, पूर्व CM वसुंधरा राजे ने किया था उद्घाटन

आजादी के 79 साल बाद भी पानी के लिए जूझता राजस्थान का ये गांव, जल के लिए इतना जतन…एक कुंई से पूरा गांव बुझा रहा प्यास

Jhalawar: कई राज्यों में करोड़ों की ठगी का खुलासा, बैंक खाते खरीदने-बेचने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, 70+ वारदातों का मास्टरमाइंड है राजेश