17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में 1.65 करोड़ की लागत से बने स्टैंड से रोडवेज बस का संचालन शुरू, पूर्व CM वसुंधरा राजे ने किया था उद्घाटन

RSRTC New Bus Stand: झालावाड़ जिले के मनोहरथाना नगर में लंबी प्रतीक्षा के बाद 1 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित स्टैंड से गुरुवार को बस संचालन शुरू किया। यहां से पहली रोडवेज बस दोपहर 2 बजे अकलेरा, झालावाड़, कोटा के लिए रवाना हुई l इसका वर्चुअल उद्घाटन एक सप्ताह पहले पूर्व मुख्यमंत्री […]

2 min read
Google source verification
RSRTC New Bus Stand

मनोहर थाना में नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड से बस संचालन शुरू करते हुए पहली रोडवेज बस कोटा के लिए रवाना होते हुए (फोटो: पत्रिका)

RSRTC New Bus Stand: झालावाड़ जिले के मनोहरथाना नगर में लंबी प्रतीक्षा के बाद 1 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित स्टैंड से गुरुवार को बस संचालन शुरू किया। यहां से पहली रोडवेज बस दोपहर 2 बजे अकलेरा, झालावाड़, कोटा के लिए रवाना हुई l

इसका वर्चुअल उद्घाटन एक सप्ताह पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा सांसद जन संवाद यात्रा के दौरान कामखेड़ा सभा में अनावरण पट्टिका के साथ सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक गोविन्द रानीपुरिया , पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, संजय जैन, दिनेश मंगल, पूर्व प्रधान लाली बाई, जिला उप प्रमुख बेनाथ , घनश्याम भंडारी , पृथ्वी सिह, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सहित जिला, स्थानीय नेता व जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में किया था।

बस स्टैंड इंचार्ज हैदर अली ने बताया कि विधायक गोविन्द रानीपुरिया के प्रयास से झालावाड़ रोडवेज के मुख्य प्रबंधक पवन कुमार सैनी के आदेशानुसार मनोहर थाना में 1 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड से गुरुवार को दोपहर दो बजे बस संचालन शुरू किया। विंडो से यात्रियों के टिकट काटना शुरू किया।

मौके पर प्रभारी नरेंद्र कुमार, बुकिंग एजेंट रघुराज सिंह सिकरवार, पवन कुमार प्रजापति, प्रथम यात्री रघुनंदन शर्मा सहित कई नागरिक उपस्थित रहे। बस स्टैंड इंचार्ज ने बताया कि निर्माणपूर्ण हो गया है। इसमें पूरब दिशा में एक बाउंड्री और सीसी कार्य एवं मुख्य द्वार का दरवाजा निर्माण शेष है।इसके लिए और बजट स्वीकृत होने पर निर्माण किया जाएगा l

प्रथम यात्री ने की आरो सहित वाटरकूलर की घोषणा

नवनिर्मित राजस्थान रोडवेज बस स्टैंड से गुरुवार को बस संचालन शुरू करने के मौके पर प्रथम यात्री ग्राम गुरु रघुनंदन शर्मा ने स्वर्गीय पंडित घनश्याम दास शर्मा की पुण्य स्मृति पर 35 हजार रुपए के RO सहित वाटरकूलर की घोषणा की l उन्होंने विधायक, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री का आभार जताया।

अब नहीं होगी समस्या

नवनिर्मित रोडवेज स्टैंड से बस संचालन शुरू होने से पुराने बस स्टैंड श्रीराम चौराहे पर आवागमन में अब कोई समस्या नहीं होगी। उल्लेखनीय हैं कि यहां बस स्टैंड नहीं होने से श्रीराम चौराहे पर पुराना बस स्टैंड बना रखा था। यहां बाजार होने से दुकानों के सामने बसें खड़ी होती थी। जिससे दुकानदारों व आम जनता को आवागमन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग